Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बड़ा उद्योग खोलेंगे : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) , 09 Nov 2018

Last updated on: Nov 09, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में मेगा रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी करुणा शुक्ला के पक्ष में वोट एवं समर्थन मांगा। कांग्रेस के प्रवक्ता इकरामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि पीटीएस स्थित हेलीपैड में राहुल गांधी की अगवानी कांग्रेस प्रत्याशी करुणा शुक्ला, सुबोध कांत सहाय, चंदन यादव, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक इमरान मेमन, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, फिरोज अंसारी, शाहिद भाई, कमलजीत सिंह पिंटू सहित कई नेताओं ने की। इसके बाद राहुल का काफिला हेलीपैड के निकलकर जीई रोड भदौरिया चौक में कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया। नया बस स्टैंड स्थित मिनी माता के प्रतिमा में पुष्प अर्पित किया गया। मानव मंदिर चौक, जमातपारा चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक में ऐतिहासिक स्वागत कर राहुल गांधी को फूल मालाओं से लाद दिया। राहुल के साथ राज्यसभा सांसद एवं छग प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी करुणा शुक्ला साथ थे। इसके बाद गंज चौक में राहुल गांधी ने आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "15 साल से छत्तीसगढ़ में और साढ़े चार साल से केंद्र में मोदी सरकार है, लेकिन 15 लाख लोगों के खाते में नहीं आए और ना ही 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला। आप सब के खाते में एक भी पैसा नहीं आया। मोदी सरकार ने नोटबंदी में जनता को लाइन में लगा दिया। मोदी सत्ता में आने के पहले भ्रष्टाचार की बात करते थे, अब क्यों नहीं बोलते हैं?"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "फ्रांस से राफेल विमान की खरीदी में मोदी सरकार ने करोड़ों का घोटाला किया है। मोदी ने अपने करीबियों को राफेल के सौदे में लाभ पहुंचाया। देश का चौकीदार ही चोर निकला।" राहुल ने रमन सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्रीजी, आपने तो बीएनसी मिल बंद करवा दी और आपने कहा था कि भिलाई से बड़ा उद्योग राजनांदगांव में खुलवाएंगे, लेकिन आज तक आपने कुछ नहीं किया। मैं आज वादा करता हूं कि हमारी सरकार आई तो बीएनसी मिल से भी बड़ा उद्योग राजनांदगांव में खुलवाएंगे।" कांग्रेस अध्यक्ष ने जनता से पूछा, "आपने नोटबंदी के समय नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी को बैंक की लाइन में खड़े देखा था?" जवाब में जनता ने कहा, "नहीं।" राहुल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में 5 हजार करोड़ का चिटफंड घोटाला हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की भूमिका है। इसमें जांच भी नहीं हुई। इसके अलावा भी छत्तीसगढ़ में पीडीएस घोटाला, नान घोटाला हुआ। घोटालों की जांच में मिली डायरी में लिखा था 'मैडम सीएम को पैसा दिया, डॉक्टर साहब को पैसा दिया।' इसकी जांच आज तक नहीं हुई। 

कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "छत्तीसगढ़ गरीब नहीं है, लेकिन जनता गरीब है। मोदी ने किसानों के कर्जमाफी, बोनस, फसल के सही दाम, किसानों की सुरक्षा का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया, जबकि कांग्रेस ने सरकार में आते ही तुरंत पंजाब और कर्नाटक में किसानों का कर्जमाफ किया। मोदी 15 बड़े व्यापारियों का 3 लाख 50 हजार करोड़ का कर्जमाफ कर सकते हंै, तो किसानों का क्यों नहीं?" राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ होगा, 21 सौ धान का समर्थन मूल्य और 2 साल का रुका बोनस देगी। कृषि से जुड़े रोजगार व फसल के सही दाम के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का बुरा हाल है। सात हजार शिक्षक के पद खाली हैं। तीन हजार लेख्रर के पद खाली है। दो हजार स्कूलों में केवल एक टीचर है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर आउटसोर्सिग बंद होगी। आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा होगी। राहुल ने कहा, "मोदी ने दो हिंदुस्तान बना दिया है, एक हवाईजहाज में सफर करने वाला और दूसरा गरीब, किसान, मजदूर वाला। कांग्रेस सरकार में आते ही गब्बर सिंह टैक्स यानी जीएसटी को बदलेगी। नोटबंदी के बाद जो नुकसान छोटे दुकानदारों को हुआ, वह देश के इतिहास में सबसे बड़ा नुकसान है।" राहुल गांधी ने पोस्ट ऑफिस चौक स्थित शहीद उदय मुदलियार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD