Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जनमंच के मामलों को गंभीरता से लें सभी अधिकारी: अनिल शर्मा

गड़सा में ऊर्जा और बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं मंत्री ने की जनमंच की अध्यक्षता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 04 Nov 2018

Last updated on: Nov 04, 2018, 00:00 IST

घरद्वार पर ही आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए जनमंच कार्यक्रमों की छठी कड़ी में रविवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा के परिसर में जनमंच आयोजित किया गया। ऊर्जा और बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं मंत्री अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गड़सा, पारली, जेष्ठा, मंझली, दियार, भलाण-1, हुरला, रोट, सचाणी और ग्राम पंचायत नरैश के निवासियों की करीब 151 समस्याओं पर चर्चा की गई। इनमें से 120 जनसमस्याएं जनमंच से पहले प्राप्त हो गई थीं, जबकि 31 शिकायतें जनमंच के दौरान उठाई गईं। कुल 151 में से 105 जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।इस अवसर पर अनिल शर्मा ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया है और इससे आम लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं इस कार्यक्रम पर निरंतर नजर रखते हैं तथा मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी समीक्षा करते हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जनमंच के माध्यम से प्रदेश सरकार, प्रशासन और सभी विभाग सीधे आम लोगों तक पहंच रहे हैं। 

जनमंच से आम लोगों की समस्याओं के निवारण के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में भी काफी सुविधा हो रही है। इन योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। अनिल शर्मा ने अधिकारियों को सभी जनसमस्याओं को गंभीरता से लेने और उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।ऊर्जा मंत्री ने 36 बेटियों को बालिका सुरक्षा योजना के तहत एफडी के दस्तावेज प्रदान किए। 9 कन्याओं को बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 10-10 हजार की एफडी प्रदान की गई। 4 नन्हीं बेटियों को भी सम्मानित किया गया तथा 218 लोगों के आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल चैकअप कैंप लगाया जिसमें 113 लोगों की जांच की गई। 185 लोगों के बीपी, 104 शुगर और 52 लोगों के दांतों की जांच की गई। आयुर्वेद चिकित्सकों ने भी 205 लोगों का चैकअप किया। 3 लोगों के जाति प्रमाणपत्र, 7 हिमाचली प्रमाण पत्र और 2 आय प्रमाण पत्र भी मौके पर ही बनाए गए।इस मौके पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने ऊर्जा और बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं मंत्री का स्वागत किया तथा जनमंच कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चैधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD