Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2018

Last updated on: Oct 31, 2018, 00:00 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और यहां इंदिरा गांधी के स्मारक शक्ति स्थल का दौरा किया, जहां एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के अलावा कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के स्मारक का दौरा किया। राहुल गांधी ने दादी के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए ट्वीट किया, "आज खुशी के साथ दादी को याद कर रहा हूं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया और अपार प्यार दिया। उन्होंने अपने लोगों को बहुत कुछ दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है।" प्रधानमंत्री मोदी ने भी 'भारत की लौह महिला' को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी और कहा, "हमारी पूर्व प्रधानंमत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।" कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इंदिरा गांधी को देश के सबसे मजबूत नेताओं में से एक कहा। पार्टी ने ट्वीट में कहा, "उनके नेतृत्व में हमारे देश ने महान जीत, अद्भुत विकास और सबसे महत्वपूर्ण समाज के सभी वर्गो का उत्थान देखा है।" गौरतलब है कि 31 अक्टूबर, 1984 को इंदिरा गांधी के दो सुरक्षागाडरें सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने उनके आधिकारिक निवास पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

 

Tags: Dr Manmohan Singh , Sonia Gandhi , Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD