Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

क्षेत्रीय सरस मेला: इनले वर्क को देख लोग भूले हाथी दांत की कारीगरी

20 लाख रु पये का बना टेबल बना आकर्षण का केंद्र, नेशनल अवार्डी रु पन मठारु व कमलजीत की बनाई कलाकृतियां देख दंग रह गए लोग

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Oct 2018

Last updated on: Oct 30, 2018, 00:00 IST

क्षेत्रीय सरस मेले के आठवें दिन महिलाओं के लिए एंट्री नि:शुल्क होने के कारण मेले में आज महिलाओं की खासी भीड़ रही। वहीं मेले में आए शिल्पकारों की बनाई गई कलाकृतियां हर किसी को दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर रही हैं। इन कलाकृतियों में प्लास्टिक इनले वर्क(पुराने समय में हाथी दांत कलाकृति) को लोग खासे पसंद कर रहे हैं। हाथी दांत के नाम से मशहूर इस बारीक कारीगरी का कोई जवाब नहीं। हाथी दांत पर प्रतिबंध लगने के बाद प्लास्टिक इनले वर्क ने इसका स्थान ले लिया है लेकिन कलाकारों ने ऐसी कलाकृतियां पेश की कि लोग हाथी दांत की कारीगरी को ही भूल गए हैं। अतिरिक्त  डिप्टी कमिश्रर(विकास) हरबीर सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से इनले वर्क को प्रोत्साहिक करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। होशियारपुर के रु पन मठारु  इनले वर्क में पंजाब के ऐसे पहले शिल्पकार है जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा शिल्पगुरु  अवार्ड  से 2016 में सम्मानित किया गया है। इनकी इस शिल्पकारी को देखते हुए प्रशासन की ओर से इन्हें स्टाल नंबर 1 दिया गया है और मेले में आने वाला हर शख्स पहले इसी स्टाल से अपनी शुरु आत करता है। हरबीर सिंह ने कहा कि रु पन मठारु  व उनके बेटे कमलजीत मठारु  की इस शिल्पकारी को देखने के बाद ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने उन्हें चंडीगढ़ विशेष रुप से आमंत्रित भी किया है।मास्टर क्रिएशन के नाम से इनले वर्क का काम करने वाले कमलजीत मठारु ने कहा कि उनको यह कला विरासत में मिली है। उनके पिता रु पन मठारु  पंजाब के पहले ऐसे व्यक्ति  है जिन्हें  इनले वर्क में शिल्पगुरु  का अवार्ड 2016 में केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री स्मृति ईरानी से हासिल हुआ।  

इसके अलावा उनको व उनके पिता को नेशनल अवार्ड, नेशनल मैरिट व स्टेट अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने बताया कि वे मेले में विशेष तौर पर फोल्डिंग टेबल लाए है जिसकी कीमत 20 लाख रु पये है और इसे बनाने में साढ़े चार साल का समय लग गया था। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक इनले वर्क की कारीगरी लकड़ी पर की जाती है और यह काफी बारीकी का काम होता है।  इसके अलावा क्षेत्रीय सरस मेले में इनले वर्क व लकड़ी पर कारीगरी कर अपना लोहा मनवाने वाले अन्य शिल्पकारो की कलाकृतियां भी लोगों को खूब भा रही है।दूसरी तरफ दिल्ली से आए काले खां नाम का व्यक्ति  धर्म व मजहब की दीवारों से ऊपर उठकर जिंगल वैल बेच समरसता का संदेश दे रहे हैं। जिंगल वैल को महिलाएं व बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले मेले के  सातवें दिन सांय दसूहा के विधायक श्री अरु ण डोगरा(मिक्की) ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। विधायक डोगरा ने जहां स्टालों का दौरा किया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठाया। इस दौरान ए.डी.सी(विकास) श्री हरबीर सिंह ने विधायक डोगरा को विशेष तौर पर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।अतिरिक्ति  डिप्टी कमिश्रर श्री हरबीर सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर को 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त होगी। रोटरी क्लब होशियारपुर की ओर से आज विशेष तौर पर प्लास्टिक के लिफाफों की रोकथाम के लिए अभियान शुरु  किया गया था, जिसके मुताबिक उनकी ओर से नि:शुल्क वातावरण अनुकूल लिफाफे बांटे गए। 

 

Tags: Cultural

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD