Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

संजय खान की आत्मकथा के लांच पर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, फारूक अब्दुल्ला

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 29 Oct 2018

Last updated on: Oct 29, 2018, 00:00 IST

वरिष्ठ अभिनेता-निर्माता संजय खान की आत्मकथा 'द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' के लांच के मौके पर जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ऐसा क्षण भी आया जब संजय खान भावुक हो उठे। अन्य अतिथियों में शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, दिया मिर्जा, साहिल संघा, नीलम कोठारी, समीर सोनी, सिमोन अरोरा, पूनम ढिल्लो, कबीर बेदी और अपूर्व लखिया जैसी फिल्मी हस्तियों के अलावा लेखक फारूक ढोंडी और सुनील अलग भी थे। कार्यक्रम में संजय की संतानों जायद, सुसेन, सिमोन और फरह के साथ-साथ उनकी पत्नी जरीन भी मौजूद थीं। परिवार की करीबी मित्र दिया मिर्जा रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम की मेजबान थीं। 

उन्होंने अभिनेता के जीवन के कई पहलुओं से रूबरू कराया। संजय ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत भावुक क्षण है। मैंने कभी जीवनी लिखने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन, जीवनी लिखने के दौरान मुझे कई पलों को दोबारा जीने का मौका मिला और मुझे मेरे जीवन, मेरे दोस्तों और उन सभी की अहमियत बताई जो मेरे साथ खड़े रहे।" उन्होंने किताब से अपने मार्गदर्शक और प्रेरणा दिवंगत राज कपूर से संबंधित एक अंश भी पढ़ा। संजय ने अपनी जीवनी में बॉलीवुड और इससे बाहर के अपने सफर का वर्णन किया है। संजय ने 40 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया, 'चांदी सोना' और 'काला धंधा गोरे लोग' जैसी फिल्मों तथा 'स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' जैसे टीवी शो का निर्माण और निर्देशन किया है।

 

Tags: Dr Farooq Abdullah , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD