Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

मोदी सरकार लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Oct 2018

मोदी सरकार को 'लोकतंत्र व भारतीय संविधान के संघीय ढांचे के लिए सबसे बड़ा खतरा' बताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 'देश में चुनी हुई सरकारों को पंगु बनाने व उनका दम घोंटने' का आरोप लगाया। आप ने एक बयान में कहा, "आप का दृढ़ता से मानना है कि मोदी सरकार लोकतंत्र व भारतीय संविधान के संघीय ढांचे के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसका झूठ देश के लोगों को ज्यादा समय तक मूर्ख नहीं बना सकता।" केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की टिप्पणी पर आप ने प्रतिक्रिया दी जिसमें जेटली ने कहा था कि कुछ भी ऐसा नहीं किया जाना चाहिए जिससे चुनी हुई सरकारों के अधिकार खत्म होते हों। आप ने कहा, "भाजपा व इसके मंत्रियों को चुनी हुई सरकार के महत्व के बारे में उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा ने करीब पांच साल के कार्यकाल के दौरान चुनी हुई सरकारों व संविधान के नियमों का कैसा मजाक बनाया है, यह उनके निराशाजनक व निंदनीय ट्रैक रिकॉर्ड को दिखाता है।"

पार्टी ने कहा गया कि यह विडंबनापूर्ण है कि जेटली पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में व्याख्यान दे रहे हैं और 'उन सभी चीजों का समर्थन कर रहे हैं, जिसका दिवंगत वाजपेयी ने पूरे जीवन विरोध किया था।' आप ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने दो राज्यों की सरकारों को बर्खास्त करने की असफल कोशिश की और ऐसी कोई गैर भाजपा सरकार देश में नहीं है जिसका मोदी सरकार ने अब तक के सर्वाधिक निर्दयी तरीके से गला घोंटने की कोशिश न की हो। आप ने कहा, "मोदी के शासन में कैसे देश में चुनी हुई सरकारों को पंगु करने व दम घोंटने की कोशिश की गई, इसका सबसे बड़ा उदाहरण दिल्ली की चुनी हुई सरकार है।" इंडिया आइडियाज कॉन्क्लेव में यहां प्रथम अटल बिहारी स्मृति व्याख्यान में जेटली ने कहा था कि देश 'किसी संस्थान या सरकार से ऊपर है।'

 

Tags: AAP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD