Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

जापान : नरेंद्र मोदी, शिंजो आबे ने रोबोट कंपनी का दौरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 28 Oct 2018

Last updated on: Oct 28, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने रविवार को यहां जापान की रोबॉट व ऑटोमेशन (स्वचालन) की क्षमता वाली एक कंपनी का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी, आबे के साथ अपनी वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक के लिए शनिवार को यहां पहुंचे। इससे पहले दिन में प्रतिष्ठित माउंट फुजी के करीब यामानाशी प्रांत में आबे ने उनका स्वागत किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने फानुक औद्योगिक केंद्र का दौरा किया, जिसकी ऑटोमेशन (स्वचालन) में विशेषज्ञता है।भारतीय प्रधानमंत्री को फानुक के रोबोट और ऑटोमेशन संबंधी क्षमताओं की जानकारी दी गई। दोनों प्रधानमंत्रियों ने औद्योगिक रोबोट के कार्यो को देखा।कार एसेंबली केंद्र पर उन्होंने रोबोट द्वारा 40 सेकेंड में एक कार को एसेंबल करते हुए देखा।फानुक, जापान और दूसरे देशों सहित भारत में विनिर्माण उद्योग में योगदान देता है। यह विनिर्माण में ऑटोमेशन व दक्षता को बढ़ावा देता है।बाद में विशेष रूप से आबे ने मोदी के लिए यामानाशी में अपने विला में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की।शिखर सम्मेलन के लिए मोदी का जापान का यह तीसरा दौरा है, और 2014 से आबे के साथ यह 12वीं मुलाकात है।भारत-प्रशांत क्षेत्र व रक्षा व सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और साथ ही जापानी क्षमताओं का भारत के विकास उपक्रमों में लाभ उठाना सोमवार को होने वाली वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक के एजेंडे के प्रमुख बिंदु होंगे।भारत अकेला देश है, जिसके साथ जापान वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक आयोजित करता है।

 

Tags: Narendra Modi , Shinzo Abe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD