Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

बड़ा भंगाल क्षेत्र से आई राहत भरी खबर , भेड़ पालकों के 14 डेरों ने पार किया थमसर पास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 Oct 2018

Last updated on: Oct 17, 2018, 00:00 IST

बड़ा भंगाल क्षेत्र में भेड़ पालकों के सकुशल एवं सुरक्षित होने को लेकर राहत भरी खबर आई है। भेड़पालकों के 14 डेरों ने बुधवार शाम को थमसर पास सकुशल पार कर लिया है।यह जानकरी देते हुए उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए सहायता दलों के सदस्य भी भेड़पालकों के साथ हैं और उन्होंने सूचना दी है कि इनमें से 4 डेरे राजगुंधा पहुंच गए हैं, जिनमें भेडपालकों के साथ 1700 से 1800 भेड़-बकरियां और 25 से 30 घोड़े हैं। इसके अलावा 10 और डेरे पनारटू पहुंच गए हैं। इनमें भेड़पालकों के साथ 5 से 6 हजार भेड़-बकरियां और 100 के करीब घोड़े हैं। शेष डेरे भी जल्द ही क्षेत्र से सकुशल बाहर आ जाएंगे। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने असामयिक एवं अचानक बर्फबारी से बड़ा भंगाल क्षेत्र में फंसे भेड़पालकों की सहायता के लिए 3 सहायता दल भेजे थे। दल के साथ डकबैक जूतों के अलावा राशन, कंबल और अन्य सहायता सामग्री भिजवाई गई थी। सहायता दलों ने बड़ा भंगाल पहुंच कर भेड़पालकों को यह सामग्री वितरित की थी। 

संदीप कुमार ने बताया कि थमसर क्षेत्र में बर्फ की चपेट में आने से मारे गए भेड़पालक राकेश कुमार के शव को ढूंडने के लिए भेजा गया दल बर्फ की अधिकता के कारण शव ढूंढने में असफल रहा है। यह दल वीरवार शाम तक वापिस पहुंच जाएगा। रविवार को मुलथान-थमसर की ओर से भेजे गए इस 15 सदस्यीय दल में मनाली से पर्वतारोही प्रशिक्षण संस्थान के 3 प्रशिक्षक तथा 12 स्थानीय लोग शामिल थे।उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भेड़पालकों की सकुशलता को लेकर स्वयं निरंतर इस पूरे अभियान की फीडबैक ले रहे हैं। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल और अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा लगातार अभियान की निगरानी कर रहे हैं और जिला प्रशासन को आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के संवदेनशीलता एवं तत्परता से इस पूरे अभियान को पूरा करने के निर्देशानुरूप ही जिला प्रशासन बड़ा भंगाल की स्थिति पर हर समय नजर बनाए हुए है तथा पंचायत प्रधान, सचिव और सहायता दल के सदस्यों के माध्यम से लगातार सम्पर्क में है। प्रशासन की ओर से भेड़पालकों को हर सभंव सहायता मुहैया करवाई जा रही है और आगे भी सभी भेड़पालकों की सुरक्षा तय होने तक प्रशासन निरंतर प्रयासों में जुटा रहेगा।

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD