Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

गांव देहरीवाल व बैंच बाजा की 5 लड़कियां बुटिक खोल कर बनी आत्म निर्भर

रुरल स्किल सैंटर बसी जलाल से ट्रेनिंग प्राप्त कर परिवार की आर्थिकता में योगदान डालने का किया निश्चय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Oct 2018

Last updated on: Oct 09, 2018, 00:00 IST

सीखने की जिद्द हो तो मंजिल दूर नहीं होती। कुछ यही जज्बा गांव देहरीवाल व गांव बैंच बाजा की लड़कियों में था, जिन्होंने काम के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए बल्कि स्वयं आत्म निर्भर हो कर अपने व अपने परिवार का गुजारा कर रही है और गर्व व स्वाभिमान के साथ के बाकि महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का कार्य कर रही है। इन लड़कियों केहौंसलों को पंख दिए गांव बसी जलाल के रुरल स्किल सैंटर ने, जहां इन्होंने उड़ान भरनी सीखी और आज यह लड़कियां आत्म निर्भर होकर सरकार के नारी सशक्ति करण के वायदे को सार्थक कर रही हैं।डिप्टी कमिश्ररईशा कालिया ने प्रशंसा करते हुए  कहा कि बाकी लड़कियों को भी इन उत्साहित लड़कियों से सीख लेनी चाहिए और आत्म निर्भर बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने मां-बाप को अपील की कि लड़कियों को अधिक से अधिक मौके प्रदान किए जाएं, क्योंकि मौका मिलने पर लड़कियां सिद्ध कर सकती हैं, कि वे किसी से कम नहीं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में एक मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर चल रहा है, जबकि बसी जलाल सहित नंदाचौर, भंगाला, हंदवाल व संसारपुर में रु रल स्किल डेवलेपमेंट सैंटर नौजवानों को अलग-अलग व्यवसायिक कोर्स का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

उन्होंने नौजवानों को इन सैंटरों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की। गांव देहरीवाल की मंदीप कौर, सर्वजीत कौर व तारो देवी ने फैशल बुटिक व गांव बैंच बाजा की किरणदीप कौर व प्रभजोत कौर ने किरण बुटिक खोलकर स्व रोजगार की ओर कदम बढ़ाया है। यह लड़कियां आज हजारों रु पये कमा रही है।  रुरल स्किल सैंटर बसी जलाल से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनको सैंटर की ट्रेनर दलजीत कौर व सैंटर इंचार्ज परमिंदरजीत कौर ने आत्म निर्भर होने के लिए प्रेरित किया। वे इस काम में उनकी सहायता करने के लिए उनके मां-बाप को भी घर जाकर मिले और लड़कियों की तरक्की के लिए समझाया। नतीजा सबसे सामने है, अब यह लड़कियां अपने काम से संतुष्ट हैं और अन्य लड़कियों को भी सैंटर में दाखिल होने के लिए प्रेरित कर रही हैं।मंदीप कौर, सर्वजीत कौर, तारो देवी, किरणदीप कौर व प्रभोजत कौर ने बताया कि वे परिवार की आर्थिकता में अपना योगदान डालना चाहती थी और इस दौरान  उन्हें रु रल स्किल सैंटर का पता चला और वहां से उन्हें ट्रेनिंग ली। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनके जीवन की दिशा ही बदल गई है और उन्हें खुशी है कि वे अपने साथ-साथ अन्य लड़कियों को भी प्रशिक्षण दे रही हैं।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD