Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

शिवभक्त, रामभक्त के बाद अब नर्मदा भक्त हुए राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल/जबलपुर , 05 Oct 2018

Last updated on: Oct 05, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को धार्मिक शख्स के तौर पर मध्य प्रदेश में प्रचारित किए जाने की जुगत जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें कभी शिवभक्त, तो कभी रामभक्त और अब नर्मदा भक्त के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। राहुल गांधी के जबलपुर में लगे पोस्टरों, होर्डिंग में उन्हें नर्मदा भक्त बताया गया हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जबलपुर आ रहे हैं। वह यहां नर्मदा नदी के तट ग्वारीघाट भी जाने वाले हैं। इसी के चलते यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के स्वागत में होडिर्ंग, पोस्टर लगाए हैं। इनमें से कुछ में राहुल को नर्मदा भक्त बताया गया है। इससे पहले भोपाल में लगे होर्डिंग मे राहुल को शिवभक्त बताया गया था, तब वह अमरनाथ की यात्रा से लौटे थे, उसके बाद उनका चित्रकूट जाना हुआ तो वहां रामभक्त पंडित राहुल के पोस्टर लगे थे और अब जबलपुर आ रहे हैं तो उन्हें नर्मदा भक्त बताया गया है। इन पोस्टरों के संबंध में संवाददाताओं ने जब प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया तो उन्होंने कहा,”सॉफ्ट या हार्ड हिंदुत्व नहीं होता, हम सब धर्मप्रेमी हैं। धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। जब हम मंदिर जाते है, तो भाजपा वालों के पेट में दर्द होता है। क्या उन्होंने धर्म का ठेका लिया हुआ है।”

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD