Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने वर्धा में बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर (महाराष्ट्र) , 02 Oct 2018

Last updated on: Oct 02, 2018, 00:00 IST

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर वर्धा के ऐतिहासिक सेवाग्राम आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह बताया कि नई दिल्ली से यहां पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बाद में कांग्रेस कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) के 53 सदस्यों के साथ महात्मा गांधी के निवास स्थान रहे ‘बापू कुटीर’ गए और एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद, 1942 में गांधीजी के नेतृत्व में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी की ऐतिहासिक बैठक का जश्न मनाने के लिए आश्रम के पास में स्थित महादेव भवन में कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक होगी। आठ अगस्त, 1942 को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का आह्वान इसी बैठक से किया गया था, जिसके कारण आखिरकार पांच सालों बाद ब्रिटिश शासन को देश से जाना पड़ा था। कांग्रेस सचिव और विधायक हर्षवर्धन सकपाल ने सोमवार को मीडिया से कहा, “हम अब बापू की जयंती और आजादी के 70वें वर्ष का जश्न मना रहे हैं, इसलिए हम यहां सीडब्ल्यूसी की बैठक आयोजित कर रहे हैं।”

कार्यकारिणी की बैठक के बाद, राहुल गांधी और अन्य नेता कलेक्टोरेट के पास महात्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और फिर शहर के मुख्य क्षेत्रों से होते हुए एक प्रतीकात्मक ‘पदयात्रा’ करेंगे। इसके बाद रामनगर के सर्कस ग्राउंड में ‘संकल्प’ रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुंगतीवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार सेवाग्राम आश्रम परिसर के बाहर दुनिया के सबसे बड़े ‘चरखे’ का अनावरण करेगी। चरखे का आयाम 18 फुट ऊंचा, 31 फुट लंबा और 11 फुट चौड़ा है, और यह नई दिल्ली हवाईअड्डे पर स्थापित एक चरखे के मौजूदा रिकॉर्ड को तोड़ देगा। महाराष्ट्र सरकार मंगलवार को मुंबई के आर्थर रोड सेंट्रल जेल और रायगढ़ के तलोजा सेंट्रल जेल के 28 कैदियों सहित विभिन्न जेलों से 101 कैदियों को रिहा करेगी। गांधी ने करीब 10 साल सेवाग्राम आश्रम में बिताए थे। मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नरीमन पॉइंट पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ एक मौन विरोध प्रदर्शन किया। अहमदनगर के रालेगण-सिद्धि गांव में जाने-माने समाजसेवी किसान बाबूराव उर्फ अन्ना हजारे ने लोकपाल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद अपना प्रस्तावित अनिश्चितकालीन अनशन स्थगित कर दिया।

 

Tags: Dr Manmohan Singh , Sonia Gandhi , Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD