Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बैडमिंटन : कोरिया ओपन के अगले दौर में सायना नेहवाल, बाहर हुए समीर वर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सियोल , 26 Sep 2018

Last updated on: Sep 26, 2018, 00:00 IST

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने जहां एक ओर कोरिया ओपन के अगले दौर में प्रवेश किया है, वहीं पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा को हारकर बाहर होना पड़ा। इसके अलावा, भारत की 16 वर्षीया बैडमिंटन खिलाड़ी वैष्णवी रेड्डी को भी उनके पहले दौर में हार मिली। सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने पहले दौर में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी किम ह्यो मिन को सीधे गेमों में 40 मिनटों में 21-12, 21-11 से मात दी। सायना का सामना मिन से दूसरी बार हुआ। इससे पहले, दोनों 2015, ऑल इंग्लैंड ओपन में एक-दूसरे से भिड़ी थीं। इस मैच में भी भारतीय खिलाड़ी ने मिन को मात दी थी। प्री-क्वार्टर फाइनल में सायना का सामना दक्षिण कोरिया की क्वालीफायर खिलाड़ी किम गा इयून से होगा।

वर्ल्ड नम्बर-22 समीर को डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन ने मात दी। समीर को वर्ल्ड नम्बर-17 एंटोनसेन ने एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-15, 16-21, 7-21 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। समीर और एंटोनसेन का सामना अब तक दो बार हो चुका है। दोनों ने एक-एक बार एक-दूसरे पर जीत हासिल की है। हालांकि, तीसरे मैच में डेनमार्क के खिलाड़ी बाजी मारने में सफल रहे। इसके अलावा, महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-53 वैष्णवी को अमेरिका की वर्ल्ड नम्बर-12 झांग बेवेई ने 19 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-10, 21-9 से मात देकर बाहर किया। वैष्णवी का सामना झांग से दूसरी बार हो रहा था। इससे पहले, इसी साल इंडिया ओपन में उनका सामना अमेरिकी खिलाड़ी से हुआ था। इसमें भी वैष्णवी को हार का सामना करना पड़ा था।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD