Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिक्किम में पाक्‍योंग हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गान्तोक (सिक्किम) , 24 Sep 2018

Last updated on: Sep 24, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सिक्किम में पाक्‍योंग हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यह सिक्किम का पहला और देश का सौंवा हवाई अड्डा है। इस मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हए उन्‍होंने कहा कि आज का दिन सक्किम के लिए ऐतिहासिक दिन होने के साथ ही देश के लिए भी एक महत्‍वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाक्‍योंग  हवाई अड्डे के साथ ही देश में हवाई अड्डों की कुल संख्‍या बढ़कर सौ हो गयी है। उन्‍होंने इस अवसर पर सिक्किम के युवा क्रिकेट खिलाड़ी निलेश लामीचाने का भी जिक्र किया जो विजय हजारे ट्राफी में शतक बनाने वाला राज्‍य का पहला खिलाड़ी बना है। श्री मोदी ने कहा कि पाक्‍योंग हवाई अड्डा सिक्किम के लिए हवाई संपर्क सेवा को सुगम बनाएगा। उन्‍होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह आम आदमी के लिए उपयोगी बन सके, हवाई अड्डे को उड़ान योजना का हिस्‍सा बनाया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समूचे पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए बेहतर आधारभूत संरचना और भावानात्‍मक जुड़ाव पर तेज गति से काम किए जाने पर जोर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि विकास कार्यो की समीक्षा के लिए व्‍यक्‍तिगत रूप से वह कई बार पूर्वोत्‍तर राज्‍यों का दौरा कर चुके हैं और इसके अलावा कई केन्‍द्रीय मंत्रियों ने भी इस क्षेत्र का नियमित रूप से दौरा किया है। श्री मोदी ने कहा कि इसके नतीजे सामने दिखाई रहे हैं। उन्‍होंने इस संदर्भ में क्षेत्र में बेहतर रेल और हवाई संपर्क सेवा तथा सड़कों और पुलों आदि का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सौ हवाई अड्डों में से 35 हवाई अड्डों का परिचालन पिछले चार वर्षों के दौरान हुआ। उन्‍होंने इस अवसर पर जैविक खेती के क्षेत्र में सिक्किम की प्रगति का उल्‍लेख भी किया। उन्‍होंने कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए मिशन आर्गेनिक वैल्‍यू डेवलपमेंट की पहल केन्‍द्र सरकार की ओर से की गयी है।  

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD