Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना नरेन्द्र मोदी के बड़े विजन का प्रमाण बताया : सत्यदेव नारायण आर्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 23 Sep 2018

Last updated on: Sep 23, 2018, 00:00 IST

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने आज करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में अपनी भाषण की शुरूआत हरियाणा के वीर एवं शहीदों को शत-शत नमन करके की। 23 सितम्बर को हरियाणा वीर शहीदी दिवस मनाया जाता है। इसके साथ-साथ उन्होंने अंगे्रजी की कहावत साऊंड माईंड इन ए साऊंड बॉडी से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े विजन का प्रमाण बताया। उन्होंने इस योजना से देश की पहली करनाल की लाभान्वित करिश्मा नाम की बच्ची की लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। करिश्मा का जन्म करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीजिरियन से हुआ। बच्ची की मां मोसमी देवी को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिया गया। राज्यपाल श्री आर्य ने प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना के संचालन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व उनकी सरकार को बधाई दी।राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा इस योजना को लागू करने वाला देश का पहला प्रदेश है। प्रदेश सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं बौद्धिक विकास के चिंतन का और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपने का साकार रूप दिया है।  ऐसा राज्य है जो विकास के मामले में दिन-प्रतिदिन उन्नति कर रहा है। प्रदेश सरकार ने इस योजना को लागू करने में जो डग धरा है, वह काबिल ए तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस योजना की शुरूआती दौर में साढ़े 15 लाख परिवारों को चिन्हित किया गया है,जिससे 80 लाख से भी अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही इस योजना के लागू होने से प्रदेश के युवाओं को लाभ भी मिलेगा। इस प्रकार से यह योजना प्रदेश के गरीब परिवारों के लोगों के स्वास्थ्य लाभ में रामबाण सिद्ध होगी।मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में उन्होंने इस योजना की शुरूआत की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की। इस अवसर पर विधायक स०बख्शीश सिंह विर्क,हरविन्द्र कल्याण,भगवानदास कबीरपंथी, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र,भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल,भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद,जिला महासचिव योगेन्द्र राणा,भाजपा नेता अशोक सुखीजा,नगर निगम की पूर्व मेयर रेनू बाला, सहित एसीएस आर आर जोहल व विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

 

Tags: Satyadev Narayan Arya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD