Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

मनोहर लाल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारम्भ किया

Listen to this article

5 Dariya News

करनाल , 23 Sep 2018

Last updated on: Sep 23, 2018, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 लाख रूपये तक के सरकारी व प्राईवेट पैनल के अस्पतालों मे गंभीर बीमारियों के निशुल्क कैश-लैस ईलाज के लिए आरंभ की गई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का दायरा, हरियाणा में सामाजिक, आर्थिक जातिगत जनगणना-2011 के  सर्वे के अलावा भी अन्य श्रेणियों के लिए बढाने की घोषणा की, जिनमें भवन एवं सन्ननिर्माण श्रम कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिक, बीपीएल परिवारों के साथ-साथ आजाद हिन्द फौज में शामिल सैनिक, हिन्दी आन्दोलन से जुडे परिवारों ,द्वितीय विश्व युद्घ तथा 1977 के देश में आपातकाल में जेलों में रहे परिवारों को भी शामिल किया जाएगा।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा आज करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से आरम्भ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व स्वास्थय मंत्री अनिल विज की उपस्थित में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जिन्होनें अपना विजन देश व समाज को सामने रखकर बनाया है तथा समाज में भी अतिंम पंक्ति में खडे़ व्यक्तियों के कल्याण को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है, चाहे वह वर्ष 2022 तक हर परिवार को छत मुहैया करवाने के लिए आरम्भ की गई आवासीय योजना या प्रधानमंत्री जन-धन योजना हो या आज से आरंभ की गई आयुष्मान भारत योजना हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक  जातिगत जनगणना-2011 के सर्वे के अनुसार हरियाणा के 15 ़ 50 लाख परिवारो को लाभ मिलेगा अर्थात इस सर्वे के अनुसार 80 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से हरियाणा के 72 नागरिक अस्पताल 158 प्राईवेट अस्पाल आयुष्मान योजना से जुड गए है और इन अस्पतालों में 184 प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र लगाए गये है जो इस योजना के लाभपात्रों को ईलाज की सभी सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद करेंगें। उन्होनें कहा कि हरियाणा में 15 अगस्त 2018 से पायलट परियोजना के रूप में आरम्भ की थी और 6700 गोल्डन कार्ड जारी किए गए थे। उन्होनें हरियाणा स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग व आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा0 साकेत कुमार व उनकी टीम के सदस्यों का विशेष सराहंना की जिन्होनें इस योजना को एक कदम और आगे बढाया।उन्होनें कहा कि आज का दिन स्वास्थ्य सेवाओं में देश के इतिहास के सुनहरे पन्नों पर लिखा जाएगा की आज से स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हुई है। उन्होनें कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों की परम्परा रही है कि समाज में  लोगों के लिए पढाई व दवाई मुफत होनी चाहिए। उन्होनें कहा कि आज से स्वास्थ्य व वैलनेस केंन्द्र भी उप स्वास्थ्य  कें न्द्रों व शहरी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य  केंन्द्रों में खोले जा रहे है। पहली नवम्बर 2018 तक 30 ऐसे केन्द्र खोले जाएगें आज जिले के सालवन से इसकी शुरूआत की गई है।

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से देश के 400 जिलों में एक साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की एक साथ शुरूआत की है और उसी कडी में हरियाणा मे 22 जिलो के साथ-साथ कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले 4 वर्षाे से लगातार आम आदमी के कल्याण की सोच रखते है। उन्होनें कहा कि पहली बार लाल किले से किसी प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य की बात कही है और आज आजादी के 70 वर्षाे बाद किसी प्रधानमंत्री ने सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों में गरीब के फ्री ईलाज की योजना का शुभारम्भ करके गरीबों का आशिर्वाद प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि देश की 40 प्रतिशत जनसंख्या को इसका लाभ मिलेगा और गोल्डन कार्ड जारी होने के उपरान्त देश के किसी भी अस्पताल से ईलाज करवा सकते है। उन्होनें कहा कि योजना के तहत ईलाज का खर्च केन्द्र व राज्य सरकार 60:40 अनुपात में वहन करेंगी और पैनल पर अस्पतालों को ई बिल के माध्य से भुगतान किया जाएगा। आयुष्मान भारत हरियाणा के मुख्यकार्यकारी अधिकारी डा0 साकेत कुमार ने अपने स्वागतीय भाषण में कहा कि जब उन्होनें जुलाई में इस योजना के कार्यकारी अधिकारी का कार्य भार संभाला था तो इसके विजन को पढकर उनको अति गर्व की अनुभूति हुई थी। उन्होनें कहा कि यह योजना विश्व की अपनी तरह की पहली योजना है जिसके अंतर्गत 5 लाख रूपये तक का ईलाज निशुल्क किया जाएगा। उन्होनें बताया कि हरियाणा के करनाल की बेबी करिश्मा इस योजना की देश की पहली लाभ पात्र बनी है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेबी करिश्मा की माता श्री मती मोसमी देवी को 21 हजार रूपये का चेक भेंट किया। इसके इलावा राज लक्ष्मी, डिम्पल, संदीप, मीना देवी, व केला देवी को गोल्डन ई कॉर्ड भी भेंट कि ये।स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव श्री आर आर जोवल ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया और मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया योजना को सफल बनाने में विभाग कोई कोर  कसर नही छोडेगा। इस मौके पर विधायक हरविन्द्र कल्याण, बख्शीश सिंह विर्क, भगवान दास कबीरपंथी, मुख्यमंत्री के आएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक श्री मती पी अवनीत कुमार,तथा उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया, एस0एस0 भोरिया, कल्पना चावला  राजकीय महाविद्यालय के निदेशक डा. सुरेन्द्र कश्यप व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Satyadev Narayan Arya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD