Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

बीटी फसलों पर अवैज्ञानिक पूर्वाग्रह से हार न मानें : प्रधानमंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जम्मू(आईएएनएस) , 03 Feb 2014

Last updated on: Feb 03, 2014, 00:00 IST

जीन संवर्धित या जैवप्रौद्योगिकी (बीटी) फसल की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि देश को बीटी फसल पर कायम अवैज्ञानिक पूर्वाग्रह से हार नहीं मानना चाहिए। 101वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र में सिंह ने यहां कहा, "सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, लेकिन बीटी फसलों पर कायम अवैज्ञानिक पूर्वाग्रह से हार नहीं माननी चाहिए। हमारी सरकार कृषि के विकास के लिए इन नई प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"उन्होंने कहा कि जैवप्रौद्योगिकी में उत्पादन बढ़ाने की बेशुमार संभावना है।उन्होंने कहा, "मैं वैज्ञानिक समुदाय से अपील करता हूं कि वे समाज के साथ घुल-मिलकर और संवाद स्थापित कर छोटे और मझोले उद्यमों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी विकल्पों को अपनाने के बारे में बताएं।"

पांच दिवसीय सम्मेलन जम्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को शुरू हुआ।सिंह ने एक नई पहल की घोषणा की, जिसके तहत विदेशों में काम करने वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को वापस देश में आकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।उन्होंने कहा, "नई पहल 25 जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप की स्थापना है। इसके तहत अगले तीन साल तक विदेशों में काम करने वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को 12 महीने तक भारत में काम करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।"करीब 200 नामांकन में से सरकार ने फेलोशिप के लिए प्रथम पांच वैज्ञानिकों का चुनाव कर लिया है। इनमें टेक्सस विश्वविद्यालय के कंप्यूटेशनल बायोलॉजिस्ट एम. विद्यासागर, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के जीवन वैज्ञानिक अजीम सुरानी और बेडफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ ओसीनोग्राफी के भूगर्भ वैज्ञानिक ट्रेवर चार्ल्स प्लैट जैसे वज्ञानिक शामिल हैं।

फेलोशिप के तहत प्रत्येक वैज्ञानिक को तीन साल के लिए सालाना एक लाख डॉलर दिया जाएगा।सिंह ने देश में विज्ञान पर सालाना खर्च बढ़ाने की वकालत भी की।उन्होंने कहा, "हमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर होने वाले खर्च को सालाना जीडीपी के कम से कम दो फीसदी तक ले जाना चाहिए।"सिंह ने 4,500 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल मिशन ऑन हाई कंप्यूटिंग की भी घोषणा की और कहा कि सरकार 3,000 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल ज्योग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम की स्थापना पर भी विचार कर रही है।

 

Tags: Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD