Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

माल्या मामले में मोदी जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे : रणदीप सिंह सुरजेवाला

रणदीप सिंह सुरजेवाला
रणदीप सिंह सुरजेवाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Sep 2018

Last updated on: Sep 14, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विजय माल्या के मामले में एक ‘षड्यंत्रकारी चुप्पी साधने’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को पूछा कि वह भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच हुई मुलाकात की ‘स्वतंत्र जांच’ का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं। जेटली को हटाने की मांग करते हुए कांग्रेस ने कहा कि 1 मार्च 2016 को माल्या और जेटली के बीच मुलाकात के चौंकाने वाले खुलासे के बाद, मोदी और जेटली दोनों ने ‘षड्यंत्रकारी चुप्पी’ साध रखी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछा, “क्या यह चुप्पी मोदी और जेटली द्वारा दोष की स्वीकारोक्ति है?” उन्होंने कहा, “मोदी सरकार के राज एक-एक कर बाहर आ रहे हैं, जोकि माल्या को कानून की गिरफ्त से भगाने के लिए सरकारी एजेंसियों जैसे सीबीआई, ईडी, एसएफआईओ और बैंकों की एक भयावह साजिश और गठबंधन का खुलासा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “जेटली और एसबीआई की अगुवाई में बैंकों के समूह तथा सीबीआई/एसएफआईओ को इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाब देने की जरूरत है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “बैंकों के समूह ने माल्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे से 28 फरवरी 2016 को सलाह लेने के लिए मुलाकात की थी। दवे ने गुरुवार को ऑन रिकार्ड कहा कि उन्होंने एसबीआई प्रबंधन को अगले दिन सर्वोच्च न्यायालय जाने के लिए कहा था और माल्या के पासपोर्ट को जब्त करवाने के लिए कहा था। एसबीआई प्रबंधन और अन्य बैंक अगले दिन माल्या के खिलाफ कार्रवाई करने या उसे भागने से रोकने के लिए नहीं आए।”उन्होंने पूछा, “मोदी सरकार में ऐसा कौन है, जिसने माल्या को विदेश भागने से रोकने के लिए एसबीआई व अन्य बैंकों को 29 फरवरी 2016 को सर्वोच्च न्यायालय नहीं जाने के लिए कहा?”सुरजेवाला ने कहा, “बैंकों ने क्यों 5 मार्च 2016 का इंतजार किया, जब माल्या 2 मार्च को पहले ही देश से भाग चुका था। क्या माल्या को भगाने के लिए यह सभी एक भयावह साजिश का इशारा नहीं करते?”उन्होंने कहा, “तत्कालीन अटॉर्नी जनरल और जेटली के करीबी दोस्त मुकुल रोहतगी ने भी यह चौंकाने वाला खुलासा किया था कि माल्या को संभवत: गुप्त सूचना मिली थी और इसलिए वह भाग गया।”सुरजेवाला ने कहा, “अगर प्रधानमंत्री इस पर कार्रवाई नहीं करेंगे, तो इससे साबित होगा कि चौकीदार न केवल भागीदार है बल्कि दोषी भी है।”

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD