Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल की दीवार के साथ गंदगी का डंप और टूटी सडक खोल रही कॉउंसिल के विकास की पोल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अरुण कुमार)

कुराली , 13 Sep 2018

Last updated on: Sep 13, 2018, 00:00 IST

बेशक नगर कॉउंसिल की हर माहवार मीटिंग में करोडो के प्रस्ताव पास होते है पर शहर की सडको की  हालत आज भी काफी खराब है। ऐसे ही बात की जाये चंडीगढ़ रोड से सरकारी अस्पताल और गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल के मध्य कई साल पहले बनी सड़क की जो बस स्टेंड कुराली से रोपड रोड होते हुए मेन मार्केट सब्जी  मंडी तक जाने  का जरिया है। इस सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है । सैकड़ों की तादाद में लोग इस सड़क  से रोजाना गुजरते हैं। लेकिन अब इस सडक  की हालत इतनी खस्ता  हो गई है कि चार पहिया वाहन तो दूर की बात दो पहिया वाहन और पैदल चलने के लिए भी लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और  इस पर पड़े बड़े-बड़े गडढ़ो  के कारण बहुत से लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके है। एक तो लोग इस टूटी सड़क से  परेशान है और दूसरा  इस सड़क के किनारे नगर कौंसिल की तरफ से कूड़े का डंप बनाया हुआ है। इस पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है और आवारा पशु इस डंप से कूडा करकट खाते रहते है। जब स्कूल टाइम स्कूल के बच्चे इस मार्ग से गुजरते है तो ये आवारा पशु उनपर हमला कर देते है पर कॉउंसिल के अधिकारी और पार्षद आँखे बंद कर इसके पास से गुजर जाते है । 

इस डंप में पडे कूडे से पैदा हो रहे मच्छरों से बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त इस कूडे के ढेर के साथ ही एलीमेंट्री स्कूल और पीछे सरकारी अस्पताल भी मौजूद है। लेकिन शायद (तंदुरुस्त पंजाब) की तरफ नगर कॉउंसिल का कोई ध्यान ही नहीं है और इसके हल के लिए  न ही नगर कौंसिल कोई  कदम उठा रही है। जो आम नागरिकों को इस कूडे के डंप और टूटी सडक से निजात दिला सके ।  इस डंप की बदबू इतनी गंदी होती है कि इसके  पास से कोई भी वयक्ति अपना मुँह ढके बिना नहीं जा सकता।  यह बदबू जब वायुमंडल की हवा को दूषित करती है तो यही हवा लोगों में  सांस के जरिए फेफड़ों में चली जाती है और लोग बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।  इस  सड़क पर पानी के निकास का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है।  इसके विपरीत पानी लोगों की दुकानों में घुस जाता है । यह सड़क लंबाई में तो छोटी है पर इसकी समस्याएं बहुत बडी है लोगों ने सरकार से  मांग की है कि  इस समस्या से जल्दी से जल्दी निजात दिलाई जाये। 

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD