Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एशियाई खेलों में प्राप्तियां पाने वाले खिलाडिय़ों का जि़ला मानसा निवासियों द्वारा शानदार स्वागत

जि़ला मानसा के सिर ‘सोने -चाँदी की कलगी’ सजाने वाले खिलाडिय़ों को डिप्टी कमिश्नर ने विशेष तौर पर किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 07 Sep 2018

Last updated on: Sep 07, 2018, 00:00 IST

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुई 18वीं एशियाई खेल में सोना और चाँदी  के पदक जीतने  वाले स्टार खिलाड़ी स्वर्ण सिंह, सुखमीत सिंह और मनप्रीत कौर का आज मानसा पहुँचने पर जि़ला प्रशासन की तरफ़ से डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की तरफ से फूलों के गुलदस्ते और स्मरण चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया गया। स्थानीय बचत भवन में रखे सम्मान समारोह के दौरान जि़ला मानसा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने वाले खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने खिलाडिय़ों को नौजवानों के लिए प्रेरणास्रोत और मानसा के सिर का ताज करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्तियां पाने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए आज जिला प्रशासन और मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’’उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी नौजवानी को निरंतर दिशा देने के लिए इसी तरह अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे और देश, राज्य और जिले के लिए पदक जीतते रहेंगे। उन्होंने विशेष तौर पर कहा, ‘‘जब स्वर्ण सिंह की तरफ से सोने का पदक जीतने संबंधी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो उसके हाथों पर दिखाई दे रहे छालों से साफ़ पता चलता था कि उन्होंने इस स्थान तक पहुँचने के लिए कितनी मेहनत की होगी।’’ उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के सनक और सख़्त मेहनत ने ही उनको अगली कतार के प्रेरणास्रोत नौजवानों में शुमार किया है।मानसा के एस.एस.पी. श्री मनधीर सिंह ने खिलाडिय़ों को इन बड़ी प्राप्तियों के लिए बधाई देते हुए उनको नशा मुक्त मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी जि़ला मानसा के अनमोल हीरे हैं और नौजवान वर्ग को इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने तीनों खिलाडिय़ों के माता-पिता को उनके होनहार बच्चों के लिए बधाई दी और उनको भी विशेष तौर पर सम्मानित किया। खिलाडिय़ों ने अपने संबोधन में शानदार स्वागत के लिए जि़ला प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका इस भव्य स्वागत से हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वह जि़ला निवासियों का प्यार पाने के लिए इसी तरह अपने खेल को समर्पित रहेंगे।इससे पहले रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के मौके पर जि़ले के विभिन्न गाँवों से आए सैंकड़ो लोगों द्वारा खिलाडिय़ों का शानदार स्वागत किया गया और कारों, गाड़ीयों और मोटर साइकिलों के काफि़ले के रूप में रेलवे स्टेशन से गौशाला रोड, मेन बाज़ार, बस स्टैंड चौक, कोर्ट रोड और दफ़्तर डिप्टी कमिश्नर मानसा, मानसा खुर्द, एच.एस. रोड, मानसा कैंचियाँ, तिन्नकोनी, जवाहरके कैंचियाँ, नंगल कलाँ, डेलूआना से स्वर्ण सिंह के गाँव दलेल वाला तक, उससे आगे आलमपुर मंदिरां से मनप्रीत कौर के गाँव कासिमपुर छीना तक और इसी तरह मानसा कैंचियाँ से मानसा खुर्द, लल्लूआना, दलेल सिंह वाला से सुखमीत सिंह के गाँव किशनगढ़ फरवाही तक मार्च किया गया। इस दौरान स्वर्ण सिंह, सुखमीत सिंह और मनप्रीत कौर जि़ंदाबाद के नारे निरंतर गूँजते रहे। समागम के दौरान मानसा के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्री राजेश त्रिपाठी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री गुरमीत सिंह सिद्धू, एस.डी.एम मानसा श्री अभिजीत कपलिश, एस.डी.एम. सरदूलगढ़ श्री लतीफ अहमद, एस.पी. (एच) श्री मेजर सिंह, सीनियर कांग्रेसी नेता स. अजीत इन्द्र सिंह मोफऱ और जि़ला कांग्रेस कमेटी के प्राधन स. बिक्रमजीत सिंह मोफऱ के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 

 

Tags: SPORTS NEWS , DC MANSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD