Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दादूपुर-नलवी व मेवात कैनाल के निर्माण न करवाने के विरोध में इनेलो का प्रदेशव्यापी बंद 18 अगस्त की बजाय 8 सितंबर को होगा : अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Aug 2018

Last updated on: Aug 20, 2018, 00:00 IST

प्रदेश सरकार द्वारा एसवाईएल, दादूपुर-नलवी व मेवात कैनाल के निर्माण न करवाने के विरोध में इनेलो का प्रदेशव्यापी बंद जो 18 अगस्त को होना था, वह अब 8 सितंबर को होगा। यह जानकारी नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला प्रैसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन उपरांत उनके सम्मान के तौर पर 18 अगस्त के बंद को स्थगित किया गया था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक एसवाईएल का निर्माण नहीं होता और दादुपूर-नलवी नहर के डी-नोटिफिकेशन को रद्द नहीं किया जाता तब तक इनेलो पार्टी न तो चैन से बैठेगी और न ही सरकार को बैठने देगी।नेता विपक्ष ने यह भी कहा कि हर साल ‘सम्मान दिवस’ के रूप में मनाए जाने वाला जननायक चौधरी देवीलाल का जन्मदिवस समारोह इस साल 25 सितम्बर को गोहाना में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंद के अलावा प्रदेशवासियों को सम्मान दिवस के लिए भी घर-घर जाकर इनेलो नेता निमंत्रण देंगे। सम्मान दिवस के दिन ही सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव कराने की प्रस्तावित योजना को नेता विपक्ष ने इनसो को इन चुनावों से दूर रखने की साजिश बताया।बाढ़ प्रभावित केरल को केंद्र की ओर से दिए गए मुआवज को नेता विपक्ष ने पीडि़तों के साथ भद्दा मजाक बताते हुए केंद्र सरकार पर राहत के नाम पर लीपा-पोती करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए पार्टी की तरफ से एक राहत कोष बनाने की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि इनेलो पार्टी के सभी सांसद और विधायक एक महीने का वेतन और राहत सामग्री केरल भेजेंगे। इनेलो की ओर से प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय दल केरल भेजा जाएगा।

इससे पूर्व अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में इनेलो-बसपा की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक भी हुई जिसमें नेता विपक्ष की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि उच्च न्यायालय के फैैसले से प्रभावित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाने की बजाए सरकार विधानसभा में बिल पास करके कर्मचारियों को राहत दे। उन्होंने यह भी कहा कि एसपीएल के मामले पर सरकार इनेलो के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। इनेलो इस तरह के किसी भी निर्णय का समर्थन नहीं करती तो कर्मचारियों के हित में न हो।इसके अतिरिक्त बैठक में दो और प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें व्यापारियों की समस्या से जुड़े मुद्दों को रखा गया। संयुक्त दलों ने सरकार से मांग की कि ई-ट्रेडिंग व डायरेक्ट पेमेंट प्रणाली को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने के साथ-साथ जीएसटी के दो ही स्लैब हों और अधिकतम कर की दर को घटा कर 18 प्रतिशत रखा जाए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार व्यापारियों की अनदेखी कर उन्हें जीएसटी और नए-नए कानून बनाकर परेशान करने का काम कर रही है।प्रदेश में बिगडती कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त कार्यकारिणी सरकार से मांग की कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए तुरंत उचित कदम उठाए और सरकार दलितों, महिलाओं, व्यापारियों व आम आदमी की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करे।मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, रामपाल माजरा, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, गोपीचंद गहलोत, राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़, सांसद चरणजीत रोडी व रामकुमार कश्यप, आरएस चौधरी,  दिग्विजय सिंह चौटाला, विधायक परमेंद्र ढुल, हरिचंद मिड्ढा, पिरथी नम्बरदार सहित सभी इनेलो विधायक, एमएस मलिक, बीडी ढालिया, शीला भ्यान सहित अनेक गठबंधन नेता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD