Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

राज्यपाल ने कालेजों तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में रिक्तियों और भर्ती की समीक्षा की

समयबद्ध निपटान के निर्देश दिये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 17 Aug 2018

Last updated on: Aug 17, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल एन एन वोहरा ने राजभवन में एक बैठक की अध्यक्षता कर उच्च शिक्षा विभाग में रिक्तियों की स्थिति तथा भर्ती की गति की समीक्षा की। राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई, लोकसेवा आयोग के चेयरमैन अब्दुल लतीफ देवा तथा उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सरिता चौहान बैठक में उपस्थित थे। सरिता चौहान ने बताया कि वर्श 2014-18 के दौरान, विभाग में स्वीकृत राजपत्र पदों की 2357 रिक्तियों को आयोग को भेजा गया था, जिसने अगस्त 2018 तक 1500 रिक्तियों को भरने के लिए चयन किये थे, 857 रिक्तियां अभी भी लम्बित है। राजपत्रित पदों में राजकीय डिग्री कालेजों में सहायक प्रोफेसर, पुस्तकालय एवं भौतिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक, इंजीनियरिंग एवं प्रोद्यौगिकी राजकीय कालेजों तथा वास्तुकला स्कूलों में नियोजित सहायक प्रोफैसर शामिल हैं। लोकसेवा आयोग द्वारा चयन की प्रक्रिया में देरी के कारकों पर व्यापक चर्चा के बाद राज्यपाल ने निम्नलिखित निर्देश दियेः (1) चेयरमैन देवा इस आदेश की प्राथमिकता सूची तैयार करेंगे जिसमें 5 नये चिकित्सा कालेजों के लिए समय पर पदों को भरने की तत्कालिकता पर विचार करते हुए पीएससी द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती को अंतिम रूप दिया जायेगा। (2) यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये कि सम्बंधित प्रशासनिक सचिव पीएससी द्वारा उठाये गये किसी भी प्रष्न पर तुंरत जबाव देने में कोई देरी न करें ऐसे सभी संदर्भ अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक अधिकारित समिति द्वारा निपटाये जायेगे, जिसमें उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, कृशि विभाग, महाप्रशासन विभाग, एआरआई एवं प्रशिक्षण विभाग तथा कानून विभाग के प्रशासनिक सचिव शामिल होंगे। 

यह समितिः (ए) डिग्री के समकक्ष (विषेशरूप से नये और उभरते विशयों के संदर्भ में ) और पद के लिए प्रासंगिकता के सम्बंध में मुद्दों सहित सभी मामलों की जांच करेंगी जिसके लिए चयन किये जाने की आवश्यकता है, (बी) देश के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों तथा राश्ट्रीय स्तर शिक्षा नियामक प्राद्यिकरणों द्वारा अपनाई गई डिग्रियों की समानता के सामान्य मानदंडों को ध्यान में रखेगी, (सी) यह समिति पीएससी से प्राप्त संर्दभों के 30 दिनों के भीतर सभी मामलों का निर्णय लेगी, (3) आयोग की चयन प्रक्रिया में देरी मांगपत्र विभागों द्वारा पदों की आरक्षित, गैर आरक्षित और अन्य श्रैणियों के सम्बंध में समय पर स्पश्टीकरण की मांग के लिए भी होती है, इस तरह के सभी मामलों में आयोग से प्राप्त संदर्भ का 10 दिनों के भीतर उत्तर देना सम्बंधित प्रशासनिक सचिव की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। पीएससी को अपनी चयन प्रक्रियाओं को स्पश्ट रूप से गति देने हेतु कुछ दिनों पहले लिये गये निर्णय को दोहराते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह मामले उनके ध्यान में आये हैं जहां सम्बंधित प्रशासनिक विभाग पीएससी को आने वाले कैलेंडर वर्श में उत्पन्न रिक्तियों के विवरण के बारे में देरी से सूचित करने के लिए जिम्मेदार हैं। इसके अतिरिक्त यह निर्णय लिया गया कि उच्च शिक्षा आयुक्त उच्च शिक्षा क्षेत्र में सभी स्तरों पर रिक्तियों की पाक्षिक समीक्षा करेगे और व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा कोई लम्बित मुद्दा न हो जो पीएससी की चयन प्रक्रिया में देरी कर सकता है। 

संख्या 2293

 

Tags: NN Vohra , Khurshid Ahmed Ganai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD