राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में, जहां पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर रखा गया था, को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री वाजपेयी की अन्तिम यात्रा में राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक शामिल हुए, जहां श्री वाजपेयी का अन्तिम संस्कार किया गया। हि.प्र. विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्रिमण्डल के सदस्य, हिमाचल प्रदेश के सांसदों तथा विधायकों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पिल की।