मंडलायुक्त कश्मीर बसीर खान, एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था मुनीर अहमद खान और आईजीपी कश्मीर एस पी पाणी ने आज राजभवन में राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलारकात की। एम ए खान ने कल सुबह बटमालू क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान और निगरानी व्यवस्था जो पूरे शहर और उसके बाद में बढ़ी है, के ब्योरे के बारे में राज्यपाल को बताया। बसीर खान और पाणी ने राज्यपाल को 15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए किए गए इंतजामों के बारे में बताया।