Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

सलाहकार के. विजय. कुमार ने आतिथ्य एवं सत्कार विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

विकास गतिविधियों पर आवंटित धन का पूरा उपयोग सुनिष्चित करने, तोशाखाना में रखे गये लेखों को डिजिटल रूप से संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 08 Aug 2018

Last updated on: Aug 08, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय. कुमार ने आज आयोजित एक बैठक में आतिथ्य एवं सत्कार विभाग के कामकाज की समीक्षा की। योजना एवं निगरानी विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, आतिथ्य एवं सत्कार निदेशक खालिद मजीद द्राबू, संयुक्त निदेशक कश्मीर, जम्मू तथा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने विभाग की जानकारी दी तथा राज्य में और इसके बाहर एचएमटी विभाग द्वारा शुरू की जा रही प्रमुख गतिविधियों के बारे में सूचित किया। बैठक के दौरान एचएमटी निदेशक ने राज्य में तथा राज्य के बाहर विभाग के संगठनात्मक ढांचे, कार्यात्मक परिदृष्य, वित्तीय स्थिति, सम्पतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह सूचित किया गया कि राज्य में इन प्रतिश्ठित व्यक्तियों को रिसेप्शन, परिवाहन और आवास प्रदान करने के सम्बंध में वीवीआईपी, उच्च प्रतिश्ठित व्यक्तियों और अन्य राज्य मेहमानों को सौजन्य बढाने के लिए एचएंडपी विभाग बहुत महत्वपूर्ण विंग रहा है। विभाग गुणवत्ता आतिथ्य एवं सत्कार प्रदान करने के लिए मिशन के साथ काम कर रहा है। बैठक में विभाग द्वारा प्राप्त किये गये राजस्व और ढांचे के उन्नयन पर किये गये व्यय के बारे में जानकारी दी गई। यह बताया गया कि वर्श 2017-18 में 172.83 लाख रु का राजस्व जबकि मई के ंअंत तक 45 लाख रु का राजस्व  प्राप्त किया गया है।

सलाहकार को वर्श 2018-19 के लिए प्रस्तावित गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई जिनमें अकाद अनंतनाग, हरवन में वीआईपी हट का निर्माण, ढाचीगाम में वीआईपी हट का उन्नयन, गेस्ट हाउस जम्मू का उन्नयन, सर्किट हाउस जम्मू में अतिरिक्त ब्लाक का निर्माण, जम्मू में गेस्ट हाउस के नये ब्लाक का निर्माण तथा अन्य कार्य शामिल है। राज्य के बाहर विभाग की सम्पति के सम्बंध में बैठक में निवासी आयोग के नियंत्रण में नई दिल्ली तथा मुम्बई, चडीगढ तथा अमृतसर सहित अन्य शहरों में सम्पतियों की जानकारी दी गई। बैठक को वर्तमान वर्श के दौरान चालू तथा लिये गये कार्यों के बारे में भी सूचित किया गया। विभाग से जुडे विभिन्न मुद्दों पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई और तदानुसार निर्णय लिये गये। कैपेक्स के तहत आवंटित धनराशि का उपयोग न करने का संज्ञान लेते हुए उन्होंने वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास गतिविधियों पर इसका उपयोग करने पर बल दिया। विभाग को दी गई दूसरी जिम्मेदारी के बारे में सलाहकार को बताते हुए सूचित किया गया कि विभाग तोशाखाना संगठन की देखभाल कर रहा है जो महाराजा के समय के कीमती लेखों को संरक्षित कर रहा है और साथ ही साथ तोशाखाना में संग्रहित सभी वस्तुओं की उचित सूची बना रहा है। सलाहकार ने लेखों का ब्यौरा मांगा और तोशाखाना में रखे मूल्यवान लेखों को डिजिटल रूप से संरक्षित करने के लिए कहा।

 

Tags: K Vijay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD