Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बेनाम पत्र से सीएबी में हड़कंप, सौरव गांगुली गुस्से में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 09 Aug 2018

Last updated on: Aug 09, 2018, 00:00 IST

एक बेनाम पत्र ने बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के लोकपाल उशांथ बनर्जी और राज्य बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच चयनकर्ताओं पलाश नंदी और मदन घोष के हितों के टकराव को लेकर विवाद गहरा दिया है। बनर्जी के पास कुछ दिनों पहले एक पत्र आया था, जिसमें कहा गया था कि चयन समिति के अध्यक्ष नंदी एक क्रिकेट कोचिंग कैम्प से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पत्र में कहा गया कि हाल ही में जूनियर से सीनियर चयन समिति में आए घोष भी नंदी के साथ उसी कैम्प में जुड़े हुए हैं और उन्होंने पहले सीएबी की व्हाइट बॉर्डर क्लब बैठक में भी हिस्सा लिया था। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “सीएबी ने इस मामले में लंबे समय से कुछ नहीं किया है। पत्र आने से पहले दोनों के लिए यह बात आम थी। पत्र आने के बाद इन दोनों से काफी लोग नाराज हैं और उनकी शिकायत भी कर रहे हैं।” गांगुली के पास यह पत्र पहुंचा और उन्होंने बनर्जी से कहा है कि वे इस पत्र को ज्यादा तवज्जो नहीं दें क्योंकि इसे किसने भेजा है यह पता नहीं है।

गांगुली ने लिखा, “बंगाल क्रिकेट संघ इस तरह के बेनाम पत्रों को तवज्जो नहीं देता है और आप इस संस्थान का अहम हिस्सा हैं इसलिए आपको भी इस बात को मानना चाहिए। मुझे लगता है कि आप इसके जवाब देने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।” बनर्जी ने हालांकि कुछ ही देर में कड़े शब्दों में पलटवार किया। यह चार पेज का पत्र मीडिया में भी बांटा गया। बनर्जी ने भारत के पूर्व कप्तान को पत्र लिखकर कहा, “यह बात सभी को पता है कि बोर्ड में पारदर्शिता बरतने के लिए इस बेनाम पत्र का संज्ञान लेना चाहिए।” अपने पत्र में बनर्जी ने कई ऐसे उदाहरण दिए हैं जहां न्यायापालिका ने ऐसे ही बेनाम पत्र पर संज्ञान लिया हो। बनर्जी ने लिखा, “मैं आपसे अपील करता हूं कि आप सीएबी की नीति के बारे में बताएं और यह भी बताएं कि इसे कब लागू किया गया।” एक वरिष्ठ वकील से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह मुद्दा सुलझ चुका है। उन्होंने हालांकि आगे कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD