Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यसभा में देवरिया महिला आश्रय गृह मामले को लेकर हंगामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Aug 2018

Last updated on: Aug 07, 2018, 00:00 IST

राज्यसभा में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक महिला आश्रय गृह में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाए जाने को लेकर हंगामा हुआ। मामले को लेकर हंगामे की वजह से सभापति को सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। सदन के पटल पर दस्तावेजों व बयान रखे जाने के तुरंत बाद सभापति एम.वेंकैया नायडू ने सदस्यों के आचरण के संबंध में कुछ टिप्पणियां की। इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य संजय सिंह खड़े थे। वह देवरिया के मुद्दे को उठाना चाहते थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। संजय सिंह का समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने समर्थन किया। समाजवादी पार्टी के सदस्य अपनी लाल टोपी पहने हुए थे। नायडू ने संजय सिंह को उनके आचरण के लिए चेतावनी दी। नायडू ने कहा, “यह कोई तरीका नहीं है। मैं आपका नाम लूंगा।” लेकिन संजय सिंह नहीं माने और अपना विरोध जारी रखा। इस पर सभापति ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। बिहार के मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले की तरह, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के आश्रय गृह से रविवार को देर रात 24 लड़कियों को बचाया गया। इन लड़कियों में से एक ने पुलिस के पास जाकर यौन शोषण की बात कही थी जिसके बाद लड़कियों को बचाया गया। विपक्षी पार्टियों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट में भी इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

 

Tags: Rajya Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD