Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अपनी जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ाएं कोहली : सौरव गांगुली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Aug 2018

Last updated on: Aug 06, 2018, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वर्तमान में टीम की कमान संभाल रहे विराट कोहली को कप्तान के तौर पर और अधिक जिम्मेदारी लेने की सलाह दी है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार गांगुली ने कहा, “अगर आप कप्तान हैं, तो टीम की हार के लिए आपकी आलोचना होगी और जीत के लिए आपकी ही प्रशंसा की जाएगी। कोहली को टीम से निकालने से पहले अपने बल्लेबाजों को उचित मौका देना चाहिए।”उन्होंने कहा, “कप्तान को अपने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। यह उसकी टीम है और केवल वहीं उनकी मानसिकता को बदल सकता है। 

कप्तान को अपने खिलाड़ियों के साथ बैठना होगा और उन्हें बताना होगा कि वह कर सकते हैं, ताकि वे खुद को साबित करके दिखाएं।”गांगुली ने कहा कि कोहली को अपने खिलाड़ियों को समय देना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि वे मैदान पर बिना किसी डर के खेलें। यह सच है कि अंतिम एकादश में लगातार बदलाव से खिलाड़ियों को यह डर महसूस होता है कि इतने वर्षो के बाद भी वे टीम प्रबंधन का विश्वास हासिल नहीं कर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को कोहली की ओर से खेली गई शतकीय पारी के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।

 

Tags: Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD