Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरकार विपक्ष के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jul 2018

Last updated on: Jul 30, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने सोमवार को सरकार पर विपक्ष के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, उनको लेकर सरकार गंभीर नहीं है और संसद सिर्फ सरकार के काम-काज के लिए नहीं चल सकती है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, हालात अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से नोटिस दिए गए हैं। मसले राष्ट्रीय महत्व के हैं और इन मुद्दों को बगैर विलंब किए स्वीकार किया जाना चाहिए। विपक्ष अब समझ गया है कि सरकार विपक्ष के मसलों को लेकर न तो ईमानदार है और न ही गंभीर। कांग्रेस नेता ने कहा, संसद सिर्फ सरकार के काम-काज के लिए नहीं चल सकती है। विपक्षी दलों के मुद्दों को निकालकर कोई संसद नहीं चल सकती है। शर्मा ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में भय, हिंसा और असहिष्णुता का माहौल है और मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा की गई हिंसा) की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने आर्थिक दुरावस्था का आरोप लगाते हुए अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा, पहली बार विधेयक, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और अल्पकालीन बहस के प्रस्ताव सत्ता पक्ष द्वारा लाए जाए जा रहे हैं। असम में नागरिकों की राष्ट्रीय पंजी (एनआरसी)के अंतिम मसौदे के प्रकाशन को लेकर राज्यसभा को सोमवार को कई बार स्थगित करना पड़ा। एनआरसी में असम के 40 लाख लोगों को शामिल नहीं किया गया है। तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओब्रायन ने भी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनआरसी के मसले पर विपक्ष की चिंताओं को लेकर राज्यसभा में बोलना चाहिए और आशंका का समाधान करने के लिए विधेयक लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सदन को चलाने में दिलचस्पी नहीं ले रही है।

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD