Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हरियाणा के कई गांवों में बाढ़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हवाई सर्वेक्षण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jul 2018

Last updated on: Jul 29, 2018, 00:00 IST

हरियाणा के दो जिलों के तीन दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी जमा होने के बाद, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा के लिए अधिकारियों को एक विशेष गिरदावारी (राजस्व समीक्षा) करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने शनिवार को यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से 600,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुनानगर जिले के 30 गांवों और करनाल जिले के 10 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। यमुना नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुनानगर शहर के बाहरी इलाके में स्थित मंडी गांव के एक निवासी जुबैर खान ने एक समाचार चैनल से कहा, सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है। शनिवार रात अचानक जलस्तर बढ़ने से राशन और घर के सामान बर्बाद हो गए।

खान ने कहा, मवेशियों के लिए चारा नहीं है। सरकार ने हमें गांव छोड़ने के लिए कहा है, लेकिन हम हमारे मवेशियों की वजह से यहां से नहीं जा सकते। यमुनानगर के उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने कहा कि भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को राहत व बचाव कार्य के लिए अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि नदी के बढ़े हुए जलस्तर की वजह से यमुना जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वालों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। प्रशासन ने हथिनीकुंड से इस दौरान ज्यादा पानी छोड़ा है। यमुनानगर प्रशासन ने जिला मुख्यालयों और सभी ब्लॉकों में त्वरित कार्रवाई के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्यालय की स्थापना की है। राज्य में बाढ़ से फिलहाल किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD