Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

“न्यू इंडिया” का द्वार खोलने में युवाशक्ति की भूमिका अहम : अनुराग ठाकुर

7 वें यंग थिंकर्स सम्मेलन में युवा विचारकों को संबोधित करते अनुराग ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कसौली , 29 Jul 2018

Last updated on: Jul 29, 2018, 00:00 IST

लोकसभा चीफ़ व्हिप और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने कसौली में इंडिया फ़ाउंडेशन के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पूरे देश से एकत्रित हुए युवा विचारकों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया।हिमाचल प्रदेश के कौसाली में इस आयोजन का उदेशय न्यू एज लीडरशिप के विचारों पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए था। 2-दिवसीय 7 वें युवा विचारक बैठक के पैनल में  श्री अनुराग ठाकुर, मती रूपा गांगुली, श्री पेमा खंडू, श्री राम माधव, श्री वी वी लक्ष्मीनारायण जैसे वक़्ता उपस्थित थे। युवाओं के साथ बातचीत करते समय, श्री अनुराग ठाकुर ने कहा "केवल सपने देखने से नहीं बल्कि देखे गए सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत और संकल्प की ज़रूरत होती है।कल भले ही आप अपने जीवन में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल कर लें मगर जिससे आप परिवर्तन ला सकते हैं विकास के नए रास्ते खोल सकते हैं वो जज़्बा अपने अंदर ज़रूर बरक़रार रखें।आप में से हर एक देश के विकास के लिए कैसे योगदान करतेहैं ।ये आप पर निर्भर करता है।हमारी दुनिया और देश में असाधारण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 

यह आप ही है जिन्हें यह तय करना है कि हम उनसे कैसे निपटे। अच्छे नेता आज की समस्याओं का समाधान करते हैं, जबकि महान नेताओं पीढ़ियों की समस्या का समाधान करते हैं”उन्होंने आगे कहा,"नेतृत्व हस्तांतरित होने की प्रकिया है और ये पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।इसने कई राजनैतिक नेताओं के उदय को देखा है।अपनी मेहनत और लगन से कोई आम कार्यकर्ता शिखर तक का सफ़र तय कर सकता है।आज हम देखते हैं कि समाज के कल्याण के लिए अलग अलग एनजीओ सामने आकर समाज कल्याण के लिए बहुत बेहतर काम कर रहे हैं, डॉक्टर गांव गाँव जाकर मुफ्त सेवाएं प्रदान कर रहे हैं,शिक्षक अतिरिक्त समय देकर विद्यार्थियों को नए भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।कुल मिलाकर देखा जाए तो अब देश में एक अच्छा माहौल तैयार हो रहा है और समाज का हर वर्ग न्यू इंडिया के निर्माण के लिए अपना सहयोग दे रहा है”

 

Tags: Ram Madhav , Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD