Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने 70 रेलवे स्टेशनों की सुगम्यता परीक्षण की पहल की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2018

Last updated on: Jul 27, 2018, 00:00 IST

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और स्कूल ऑफ प्लानिंग ऑफ आर्किटेक्चर, दिल्ली के बीच आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। सुगम्य बनाए गए रेलवे स्टेशनों में से 10 प्रतिशत स्टेशनों की सुगम्यता परीक्षण के लिए इस समझौता ज्ञापन पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सचिव शकुंतला डी. गैमलिन तथा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के निदेशक डॉ. पी.एस. एन राव ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 25 राज्यों में 70 स्टेशनों का सुगम्यता परीक्षण 6 महीनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण में 15 महत्वपूर्ण स्टेशनों का सुगम्यता परीक्षण किया जाएगा। दूसरे और तीसरे चरण में 25 तथा 30 स्टेशनों का सुगम्यता परीक्षण होगा। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर रेल मंत्रालय स्टेशनों की सुगम्यता में और आवश्यक सुधार के लिए कदम उठाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में सुगम्य भारत अभियान (एआईसी) का शुभारंभ 3 दिसंबर 2015 को प्रधानमंत्री ने किया। इस अभियान का विजन दिव्यांगजनों के लिए बाधा रहित माहौल बनाना है। इस अभियान का क्रियान्वयन वातावरण बनाने, परिवहन प्रणाली तथा सूचना और संचार व्यवस्था पर आधारित है और तीनों प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के आवश्यक पहलू हैं। साधारण जन रेलवे का उपयोग महत्वपूर्ण परिवहन साधन के रूप में करते हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग रेलवे प्लेटफॉर्मों, टिकट काउंटरों, शौचालयों तथा रेल भवनों को सुगम्य बनाने में रेल मंत्रालय के साथ सहयोग कर रहा है। रेल मंत्रालय ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को बताया है कि सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत 709 प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से 639 स्टेशन सुगम्य बनाए गए हैं।

 

Tags: Railways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD