Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नशे को जड़ से खत्म करने और राज्य की खुशहाली के लिए खुशहाली के रक्षक अहम भूमिका निभा रहे हैं लैफ. जनरल शेरगिल

पटियाला, राजपुरा और दुधनसाधां के 617 गाँवों के ’जी.ओ.जी’ के साथ बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा/पटियाला , 25 Jul 2018

Last updated on: Jul 25, 2018, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में सरकार पंजाब में से नशे  को जड़ से उखाड़ने के लिए और राज्य में खुशहाली लाने के लिए वचनबद्ध है और इस काम के लिए खुशहाली के रक्षक अहम भूमिका निभा रहे हैं।’यह विचार पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सीनियर सलाहकार और पंजाब सरकार की फलैगशिप स्कीम ’गार्डियन आफ गवर्नेंस’ के सीनियर वाईस चेयरमैन लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) टी.एस. शेरगिल, पी.वी.एस.एम. ने रखे हैं।लैफ. जनरल शेरगिल आज सब डिवीजन पटियाला, दुधनसाधां और राजपुरा के 617 गाँवों में तैनात 149 खुशहाली के रक्षकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों, सार्वजनिक प्रतिनिधियों और अन्य गण्मान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करने गाँव अजरावर में पहुँचे। उन्होंने खुशहाली के रक्षकों की तरफ से निभाई जा रही सेवा की प्रशंसा करते हुए बताया कि तीन गाँवों के लिए एक जी.ओ.जी तैनात किया गया है।इस मौके स. शेरगिल ने कहा कि सरकार ने नशे की सप्लाई लाईन तो काट दी है और अब इस समस्या को जड़ से उखाड़ कर फेंका जायेगा और साथ ही नशे की माँग खत्म करने के लिए गुमराह हुए हमारे नौजवानों की भी सांझ संभालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस लिए खुशहाली के रक्षक लोगों को इस बारे जागरूक करेंगे क्योंकि यह भलाई स्कीमों बाबत लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।इससे पहले श्री शेरगिल ने जी.ओ.जी. स्कीम को शुरू करने के पीछे मुख्य मंत्री की सोच से अवगत करवाया और कहा कि पंजाब निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त बेहतर प्रशासन के साथ-साथ लगभग 26 लोक भलाई स्कीमों का लाभ असली लाभार्थियों तक यकीनी तौर पर दिलवाने के लिए इन खुशहाली के रक्षकों की भूमिका को अहम बनाया गया है। 

लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) टी.एस. शेरगिल ने बताया कि ’खुशहाली के रक्षक’ सरकार के ’आँखें और कान’ बनकर लोक भलाई स्कीमों पर बारीकी के साथ नजर रखते हैं और इसकी सकारात्मक या नकारात्मक तथ्यों की स्वतंत्र रिपोर्ट एक एप के माध्यम से मुख्य मंत्री कार्यालय में 24 घंटे कार्यशील कंट्रोल रूम तक पहुँचाते हैं। इसकी मानिटरिंग मुख्य मंत्री स्वयं और वह करते हैं, जिस की सूचना सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को भी मिलती है, जिससे इस स्कीम का आम लोगों को बहुत लाभ मिलने के साथ साथ सरकार तक जमीनी स्तर की फीडबैक भी पहुंच रही है।जनरल शेरगिल ने खुशहाली के रक्षकों को प्रेरित किया कि उनके लिए जैसे फौज में नौकरी दौरान देश की सेवा को पहल देने की षपथ ली  थी, उसी तरह वह अब सेवामुक्ति के बाद में स्टीक व तथ्यपूर्ण सूचना मुहैया करवा कर आम लोगों को प्रशासनिक परेषानी से बचाने और सरकारी स्कीमों लोगों तक पहुँचाने में अपना योगदान दें, इस पर उपस्थित खुशहाली के रक्षकों ने एक आवाज में जोश और जज्बे के साथ हाँ में हां मिलाई।इस समय स्कीम के जिला प्रमुख ब्रिगेडियर (सेवा मुक्त) डी.एस. ग्रेवाल ने जिले में खुशहाली के रक्षकों बाबत जानकारी दी। एस.डी.एम. पटियाला स. अनमोल सिंह धालीवाल और एस.डी.एम. राजपुरा श्री शिव कुमार ने प्रशासन की तरफ से विश्वास दिलाया कि खुशहाली के रक्षकों की तरफ से जो भी सूचना उनके पास आएगी, उस पर पूरी ईमानदारी के साथ तुरंत कार्यवाही करके निपटारा किया जाएगा।मीटिंग में सहायक जिला प्रमुख कर्नल एन.एस. सिद्धू, पटियाला तहसील के जी.ओ.जी प्रमुख कर्नल बलदेव सिंह, राजपुरा प्रमुख कर्नल हरचरन सिंह, डी.एस.पी. सरकारी विभागों के अधिकारियों सहित  सरपंच, नंबरदार, दोनों तहसीलों के जी.ओ.जी और अन्य गण्मान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे। 

 

Tags: Anti Drug Mission , TS Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD