Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे को जड़े से खत्म करके पंजाब को स्वस्थ बनाने के लिए खुशहारी के रक्षक निभा रहे हैं अहम भूमिका : टी.एस शेरगिल

मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत जी.ओ.जी ने जिले में 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Jul 2018

Last updated on: Jul 24, 2018, 00:00 IST

मुख्य मंत्री पंजाब के वरिष्ठ सलाहकार व जी.ओ.जी(गारडियन आफ गर्वनेंस) के वरिष्ठ वाइस चेयरमैन लेफ्टीनेंट जनरल(सेवामुक्त ) परम विशिष्ट सेवा मैडल श्री टी.एस शेरगिल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश की खुशहाली के लिए तैनात किए खुशहाली के रक्षक नशे को जड़ से खत्म करके पंजाब को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे आज गढ़शंकर में गारडियन  आफ गर्वनेंस की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश की नुहार बदलने के लिए काफी गंभीर हैं व उनकी ओर से समय-समय पर जी.ओ.जी की ओर से की जा रही रिर्पोटिंग का जायजा लिया जा रहा है। लेफ्टीनेंट जनरल श्री टी.एस शेरगिल ने कहा कि अब तक राज्य में कुल 2900 खुशहाली के रक्षक काम कर रहे हैं व इस साल के अंत तक इनकी गिनती 6 हजार तक करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि खुशहाली के रक्षकों की ओर से की गई रिपोर्ट प्रशासनिक सुधार, जन हित योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने व लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए अहम साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त  करने के लिए जी.ओ.जी की ओर से विशेष भूमिका निभाई जा रही है। श्री टी.एस शेरगिल ने कहा कि जी.ओ.जी स्कीम के माध्यम से गांवों में जन कल्याण व कल्याणकारी स्कीमों को योज्य लोगों तक पहुंचाना यकीनी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम को सुचारु  ढंग से चलाने के लिए जी.ओ.जी एप भी शुरु  किया गया है। इस एप में अलग-अलग विभागों की ओर से चलाई जा रही 26 स्कीमें अपलोड कर दी गई हैं, जो शिक्षा, सडक़, स्वास्थ्य सुविधाएं, खेल व अन्य विभागों से संबंधित है।

 उन्होंने बताया कि खुशहाली के रक्षक अपने-अपने गांवों में देखते हैं, कि यह 26 स्कीमें किस ढंग से गांवों में लागू की गई है। उन्होंने बताया कि जी.ओ. जी एप के माध्यम से खुशहाली के रक्षकों की ओर से दी जा रही रिपोर्ट अगली कार्रवाई प्रशासन व सरकार को एक समय पर की जाती है।अतिरिक्त  डिप्टी कमिश्रर(विकास)श्री हरबीर सिंह ने कहा कि जी.ओ.जी सरकार का एक अच्छी पहल है व इसका इतिहास में हमेशा जिक्र होता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से खुशहाली के रक्षकों के लिए तालमेल करके कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की अलग-अलग स्कीमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है व जी.ओ.जी की ओर से की जा रही रिर्पोटों पर भी प्रशासन की ओर से गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी व खुशहाली के रक्षक मिल कर काम करे, तभी इस मिशन को सफलातपूर्वक पूरा किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को खुशहाली के रक्षकों का सहयोग लेकर लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। जी.ओ.जी होशियारपुर के प्रमुख ब्रिगेडिय(रिटा.) श्री मनोहर सिंह ने कहा कि खुशहाली के रक्षकों की ओर से पंजाब सरकार के बेहतरीन मिशन डैपो व मिशन तंदुरु स्त पंजाब में भी अहम योगदान डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत जिले में जी.ओ.जी की ओर से 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें करीब 9 हजार पौधे लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले को हरा भरा बनाने के लिए बड़े स्तर पर लगाए जा रहे इन पौधों के साथ-साथ स्कूल कालेजों के विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। इस मौके पर एस.डी.एम गढ़शंकर हरदीप सिंह धालीवाल, ओ.एस.डी जी.ओ.जी ब्रिगेडियर(रिटा.) श्री हर्षदीप सिंह, दोआबा पब्लिक स्कूल की डीन श्रीमती हरप्रीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tandarust Punjab , Anti Drug Mission , TS Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD