Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

भारतीय रेलवे ने पश्चिमी रेलवे के राजकोट डिवीजन से प्रथम डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनर सेवा का शुभारंभ किया

भारतीय रेलवे को डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनर सेवा के परिचालन से 18.50 लाख रुपये का बढ़ा हुआ राजस्‍व प्राप्‍त हुआ है डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनरों के उपयोग की बदौलत सड़क मार्ग से ढुलाई के मुकाबले रेल परिवहन के सस्‍ते हो जाने से यूनिट लागत में उल्‍लेखनीय कमी आएगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jul 2018

Last updated on: Jul 09, 2018, 00:00 IST

वित्‍त, कॉरपोरेट मामले, रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में भारतीय रेलवे ने ‘डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनर’ सेवाओं का शुभारंभ किया है, जिसका उद्देश्‍य घरेलू कारगो के लिए नये डिलीवरी मॉडल के जरिए यातायात के उस स्‍तर को फिर से हासिल करना है, जिसमें विगत वर्षों के दौरान कमी देखने को मिली थी। माल ढुलाई (फ्रेट) करने वाली इस ट्रेन को 07 जुलाई, 2018 को पश्चिमी रेलवे के राजकोट रेलवे स्‍टेशन से उसके प्रथम वाणिज्यिक परिचालन के दौरान झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ट्रेन की बुकिंग कनालुस स्थित रिलायंस रेल साइडिंग से लेकर हरियाणा राज्‍य के रेवाड़ी तक के लिए की गई थी। यह 82 कंटेनर पॉलीप्रोपिलीन ग्रैन्यूल्‍स से भरी हुई थी। ‘डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनर’ सेवा से भारतीय रेलवे को 18.50 लाख रुपये का बढ़ा हुआ राजस्‍व प्राप्‍त हुआ है।‘डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनर’ की ऊंचाई 6 फुट 4 इंच है और इसका परिचालन विद्युतीकृत पटरियों पर संभव है। छोटा आकार होने के बावजूद इन कंटेनरों में 30,500 किलोग्राम तक के वजन वाली चीजों को समाहित करने की क्षमता है। 

सामान्‍य कंटेनरों की तुलना में ये कंटेनर 662 एमएम छोटे हैं, लेकिन 162 एमएम चौड़े हैं। सामान्‍य कंटेनरों की तुलना में इन कंटेनरों में लगभग 67 प्रतिशत ज्‍यादा सामान आ सकता है। वर्तमान में अपनी ऊंचाई के कारण सामान्‍य डबल स्‍टैक आईएसओ कंटेनर भारतीय रेलवे के सिर्फ कुछ चुनिंदा मार्गों (रूट) पर ही चल सकते हैं, लेकिन कम ऊंचाई वाले ये डबल कंटेनर अत्‍यंत आसानी से ज्‍यादातर पटरियों पर चल सकते हैं। डबल स्‍टैक स्‍वरूप वाले ये कंटेनर 25 केवी ओवरहेड लाइनों के अंतर्गत चल सकते हैं। इन ‘डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनरों’ के उपयोग की बदौलत सड़क मार्ग से ढुलाई के मुकाबले रेल परिवहन के सस्‍ते हो जाने से यूनिट लागत में उल्‍लेखनीय कमी आएगी। वर्तमान में ‘कम घनत्‍व वाले उत्‍पादों’ जैसे कि प्‍लास्टिक के छोटे दानों, पीवीसी पॉलिएस्‍टर फैब्रिक, महंगे उपभोक्‍ता सामान, एफएमसीजी उत्‍पादों, पॉलीएथि‍लीन, ऑटो कार इत्‍यादि की ढुलाई मुख्‍यत: सड़क मार्ग से होती है। हालांकि, कम ऊंचाई वाले कंटेनरों में ढुलाई लागत कम आने की बदौलत रेलवे अब एक अपेक्षाकृत ज्‍यादा लाभप्रद ढुलाई विकल्‍प की पेशकश कर रही है। सामान्‍य ढुलाई दर पर भी डबल स्‍टैक ड्वार्फ कंटेनर ट्रेनें राजस्‍व के 50 प्रतिशत से भी अधिक का सृजन कर सकती हैं।    

 

Tags: RAILWAYS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD