Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

धर्म पर आधारित नहीं होनी चाहिए शिक्षा : दलाई लामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jul 2018

Last updated on: Jul 02, 2018, 00:00 IST

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने सोमवार को कहा कि विश्व में शिक्षा प्रणाली व्यावहारिक और वैज्ञानिक ज्ञान पर आधारित होनी चाहिए न कि धर्म पर। दलाई लामा यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ दिल्ली सरकार के खुशी पाठ्यक्रम के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा, आज हमें विश्व में जिस चीज की जरूरत है, वह है मूल्यों की शिक्षा। वह व्यावहारिक और वैज्ञानिक ज्ञान पर आधारित होनी चाहिए न कि धर्म पर आधारित। भारत को आधुनिक शिक्षा व प्राचीन भारतीय ज्ञान को साथ लाने वाला अकेला देश बताते हुए दलाई लामा ने कहा, दुनिया में विनाशकारी भावनाओं से निपटने के लिए इसकी आवश्यकता है। इसलिए जो दिल्ली के स्कूलों में शुरू किया जा रहा है, उसका प्रभाव समूचे विश्व पर पड़ सकता है। चिंतन, मानसिक अभ्यास पर ध्यान देने के साथ पाठ्यक्रम छात्रों को न केवल अच्छे इंसान बनाने के मकसद से शुरू किया गया है बल्कि यह उन्हें संयमित पेशेवर के रूप में तैयार करेगा, जो भ्रष्टाचार में शामिल नहीं होंगे।

45 मिनट की दैनिक खुशी कक्षा में कर्तव्यबोध अभ्यास, कृतज्ञता, नैतिकता और मूल्य-आधारित कहानियां और गतिविधियां शामिल होंगी। शिक्षा विभाग का प्रभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि खुशी और भलाई का स्तर गिर रहा है जबकि तनाव, चिंता और अवसाद तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, यह अच्छे मानसिक स्वास्थ्य, चरित्र और लचीलेपन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ साथ शिक्षा प्रणाली में सबसे महत्वपूर्ण विकास होने जा रहा है। सिसोदिया ने कहा, एक बच्चे का मानसिक कल्याण महत्वपूर्ण है। खुशहाल बच्चे अधिक सीखते हैं, बेहतर तरीके से हालात का सामना करते हैं और उनमें अपनी क्षमता हासिल करने की संभावना अधिक होती है। केजरीवाल ने इसे एक ऐतिहासिक दिन करार दिया जो आधुनिक शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बदल देगा। उन्होंने कहा, इसे 100 से 150 साल पहले किया जाना चाहिए था। हम शिक्षा के वास्तविक अर्थ को भूल गए हैं। हमारी शिक्षा प्रणाली केवल क्लर्क बनाने वाली हो गई है और बच्चों को बेहतर इंसान बनाने में विफल रही है।

 

Tags: Dalai Lama , Arvind Kejriwal , Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD