Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

जय राम ठाकुर ने जारी की हिमाचल प्रदेश के ज़िला घरेलू उत्पाद की पुस्तक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 29 Jun 2018

Last updated on: Jun 29, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा बनाए गए प्रदेश के जिला घरेलू उत्पाद (जिला आय) के अनुमान वर्ष 2011-12 से 2015-16 तक नए आधार वर्ष वर्ष 2011-12 पर एक प्रकाशन जारी किया।विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ज़िला घरेलू उत्पाद मानव विकास और जीवन यापन के स्तर को मापने का मुख्य सूचक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देश की एक प्रमुख अर्थव्यवस्था अपितु पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। प्रदेश पर्यटन तथा जल ऊर्जा निवेश के लिए एक आदर्श स्थान है। उन्होंने कहा कि उत्तरदायी प्रशासन तथा अनुकूल आर्थिक स्थितियों के कारण अर्थव्यवस्था में एक प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार हुआ है, जिसके कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत आर्थिक स्थिति की और अग्रसर है।श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य की आय किसी भी राज्य की आर्थिक स्थिति को मापने के लिए उपयोग किया जाने वाला सबसे व्यापक सूचकांक है। उन्होंने कहा कि राज्य की आय वर्ष 1999-2000 में 14,112 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2017-18 में 1,09,440 करोड़ रुपये हो गई तथा निरन्तर भाव पर वर्ष 2017-18 में राज्य आय 1,35,914 करोड़ रुपये है। वर्तमान भाव पर राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1999-2000 में 20,806 रुपये थी, जो कि वर्ष 2017-18 में बढ़कर 1,58,462 रुपये हो गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य घरेलू उत्पाद में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान 1950-51 में 71.01 प्रतिशत था जो कि वर्ष 2017-18 में घटकर 15.39 प्रतिशत रह गया है जबकि गौण क्षेत्र का योगदान बढ़कर 40.09 प्रतिशत हो गया है। अन्य क्षेत्रों का योगदान वर्ष 1950-51 में 19.19 प्रतिशत से बढ़कर 2017-18 में बढ़कर 44.52 प्रतिशत हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी ज़िलों में आर्थिक स्थिति व प्रगति एक समान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चार ज़िलों का राज्य सकल घरेलू उत्पाद में योगदान 62 प्रतिशत है। वर्ष 2015-16 में सोलन ज़िला जिसका मुख्यतः एक मजबूत आधार होने के कारण इसका योगदान 24.67 प्रतिशत है। इसके बाद ज़िला कांगड़ा  13.76 प्रतिशत, ज़िला शिमला 13.74 प्रतिशत व मंडी 10.15 प्रतिशत है। जबकि इन ज़िलों का भौगोलिक क्षेत्रफल राज्य के कुछ क्षेत्रफल का मात्र 30 प्रतिशत है।श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि आर्थिक सुख-समृद्धि का एक अन्य प्रमुख सूचक है। जिलावार प्रति व्यक्ति आय के तहत वर्ष 2015-16 में सोलन ज़िले की आय सबसे अधिक 3,94,102 है, जबकि किन्नौर ज़िला 2,17,993 रुपये आय के साथ दूसरे स्थान पर है तथा लाहौल-स्पीति तीसरे स्थान पर है, जिसकी आय 1,19,231 रुपये है। ज़िला घरेलू उत्पाद में कांगड़ा ज़िले का योगदान दूसरे स्थान पर है, जबकि प्रति व्यक्ति आय 86,637 रुपये के साथ अन्तिम स्थान पर है क्योंकि प्रति व्यक्ति आय ज़िले के शुद्ध उत्पाद और जनसंख्या के अनुपात में होती है।अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, आर्थिक सलाहकार श्री प्रदीप चौहान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD