Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

चुनाव पूर्व महागठबंधन व्यावहारिक नहीं : शरद पवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jun 2018

Last updated on: Jun 25, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले महागठबंधन व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने हालांकि यह स्वीकार किया कि गैर भाजपाई दल राज्य विशेष में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि राज्यों में राजनीतिक दलों की क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए चुनाव पूर्व महागठबंधन अव्यावहारिक समझा जा सकता है, तो चुनाव बाद गठबंधन करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दोबारा सरकार बनाने से रोका जा सकता है।सीएनएन न्यूज 18 द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में पवार के हवाले से कहा गया, मीडिया अनुमान के अनुसार बहुत कुछ है, महागठबंधन जैसे कुछ वैकल्पिक मोर्चो के बारे में लिखा गया है। लेकिन मुझे ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। मुझे इसकी संभावना नहीं दिख रही।उन्होंने कहा, हमारे कुछ मित्र ऐसा चाहते हैं, लेकिन ऐसा व्यावहारिक नहीं है। मेरी निजी सोच यह है कि आखिरकार राज्यवार स्थिति होगी।राकांपा नेता ने कहा कि जहां तमिलनाडु जैसे राज्य हैं, जहां शीर्ष पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) है, इसे अन्य गैर भाजपाई दलों को स्वीकार करना होगा।उन्होंने कहा, अगर आप कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब जाएंगे तो आप देखेंगे कि वहां कांग्रेस शीर्ष पार्टी है। या आंध्र में आपको स्वीकार करना होगा कि तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) शीर्ष राजनीतिक दल या तेलंगाना में चंद्रशेखर राव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।पंवार ने हालांकि चुनाव के बाद गैर भाजपाई पार्टियों के एक साथ आने की संभावनाओं को नकारा नहीं है।उन्होंने कहा, चुनाव बाद, हर तरह की संभावना है और ये चुनाव भाजपा के खिलाफ होने के कारण ये सभी नेता एक साथ आ सकते हैं। ये सभी ताकतें साथ आकर कोई विकल्प तलाश कर सकती हैं जिससे देश की बागडोर भाजपा के हाथ में ना जाए। ऐसा होगा, इसके प्रति मैं आश्वस्त हूं।उन्होंने जोर देते हुए कहा, लेकिन चुनाव से पहले कोई महागठबंधन नहीं है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर पवार ने कहा, मैं ये नहीं कह सकता, फिलहाल किसी व्यक्ति के बारे में नहीं बोल सकता, उनकी स्वीकार्यता महत्वपूर्ण है।कानून को हाथ में लेकर भीड़ द्वारा हत्या करने के ज्यादातर मामलों के लिए उन्होंने भाजपा समर्थित तत्वों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ऐसे कृत्यों के कारण भाजपा फिर से हाशिये पर चली जाएगी।

 

Tags: Sharad Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD