Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सेतु का काम करें : एम वेंकैया नायडू

किसानों, नीति निर्माताओं और वैज्ञानिकों के बीच नियमित संवाद की जरूरत उपराष्‍ट्रपति बारामती में कृषि विज्ञान केंद्र गए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बारामती (महाराष्‍ट्र) , 22 Jun 2018

Last updated on: Jun 22, 2018, 00:00 IST

उपराष्‍ट्र‍पति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि किसानों को ज्ञान देने और कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सेतु का काम करें। उपराष्‍ट्रपति आज महाराष्‍ट्र के बारामती में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर महाराष्‍ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री गिरीश बापट, भूतपूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार तथा अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे। उपराष्‍ट्रपति ने कृषि विज्ञान केंद्रों से कहा कि वे किसानों को रेशम उत्‍पादन  डेयरी, मुर्गी उत्‍पादन, मछली पालन, बीज प्रसंस्‍करण तथा अन्‍य सबद्ध क्षेत्रों में प्रशिक्षित करके कृषि को लाभकारी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि कृषि पर निर्भर लोगों के जीवन में सुधार को शीर्ष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लेागों को विकास का हिस्‍सा बनाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि किसानों, नीति निर्माताओं तथा वैज्ञानिकों के बीच नियमित संवाद करने की आवश्‍यकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बारामती को कृषि अनुसंधान केंद्रों के लिए रोल मॉडल बताते हुए उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण युवाओं को सशक्‍त बना रहा है। उपराष्‍ट्रपति सब्जियों के लिए उत्‍कृ‍ष्‍टता केंद्र देखने गए। उन्‍होंने सब्‍जी उपज के क्षेत्र में तकनीकी विकास की जानकारी ली। उपराष्‍ट्रपति ने अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों से भी बातचीत की।  

 

Tags: Venkaiah Naidu , Sharad Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD