Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

पीड़ा देने के बजाय योग उपचार करता है, योग सुंदर है क्योंकि यह प्राचीन होने के साथ ही आधुनिक भी है, यह लगातार विकसित हो रहा है : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 21 Jun 2018

Last updated on: Jun 21, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शांत, रचनात्मक और सुखी जीवन का मार्ग योग है। उन्होंने कहा, “यह तनाव और दिमागी चिंता को पीछे छोड़ने का माध्यम भी बन सकता है। योग बांटने के बजाय एकजुट करता है।” वह आज चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में हुए मुख्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल श्री कृष्ण कांत पॉल; उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत; आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक और उत्तराखंड के मंत्री (आयुष) हरक सिंह रावत भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “योग मुश्किलों को बढ़ाने के बजाय उपचार करता है। योग सुंदर है, क्योंकि यह प्राचीन होने के साथ ही अभी तक आधुनिक भी है, यह लगातार विकसित हो रहा है। इसमें हमारे अतीत का सर्वश्रेष्ठ निहित है और हमारे भविष्य के लिए आशा की किरण भी इसी में नजर आती है। चाहे यह व्यक्तिगत हो या हमारे समाज की बात हो, योग में हमारी समस्याओं के परिपूर्ण समाधान मौजूद हैं। विश्व ने योग को हाथोंहाथ स्वीकार किया है और हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के तरीके में भी इसकी झलक देखी जा सकती है। वास्तव में योग दिवस अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सबसे बड़े जनांदोलन में से एक के तौर पर सामने आया है।”

कार्यक्रम के दौरान एफआरआई के मैदान पर 50,000 से ज्यादा लोगों ने योग किया। भारत और कई देशों में योग के प्रति उत्साही लोगों ने इस प्राचीन परंपरा का अभ्यास किया। यह दुनिया भर के कई स्थानों में से एक था, जहां चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि योग कल्याण की दिशा में एक आंदोलन है, बल्कि इससे समग्र खुशी भी मिलती है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हमारे राष्ट्र की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों के संदर्भ में उनके समाधान के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं और योग की क्षमताओं के बारे में खासा प्रचार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में हुए योग भ्रमण में विभिन्न देशों से आए 60 योग प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिसका आज समापन है। मंत्री ने बताया कि आयुष मंत्रालय ने योग चिकित्सकों और उनसे जुड़े संगठनों के प्रमाणन के लिए योग प्रमाणन बोर्ड की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने इस परंपरा को बढ़ावा देने के लिए देश भर में योग पार्कों की स्थापना भी की है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कई केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा कई राज्यों के साथ ही देश भर में किया जा रहा है।

 

Tags: Narendra Modi , Trivendra Singh Rawat , Shripad Yesso Naik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD