केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, जो राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, ने आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, राज्य में समग्र सुरक्षा स्थिति, खासतौर पर केंद्र सरकार द्वारा रमजान के पवित्र महीने के लिए सरुक्षा आपरेशनों के संचालन के निलंबन के बाद, पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रधान मंत्री विकास योजना के तहत परियोजनाओं के समय पर पूरा होना पर भी चर्चा हुई।