Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यसभा के नियमों और कार्यों की समीक्षा करने वाली समिति अगले महीने रिपोर्ट सौंपेगी : एम वेंकैया नायडू

इस विषय पर चिंतन करने की अवश्यकता है कि क्या पारित विधेयक लोगों को सही संदेश दे रहे हैं ‘स्ट्रेट टॉक’ पुस्तक का विमोचन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2018

Last updated on: May 30, 2018, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि सदन को सुचारु रूप से चलने के लिए मैने राज्यसभा की प्रक्रियाओं से संबंधित नियमों तथा कार्यवाहियों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया था। यह समिति अगले महीने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी। राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘स्ट्रेट टॉक’ का विमोचन करने के बाद उपराष्ट्रपति आज यहां उपस्थित जन समुदाय को समबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ. सिंघवी ने अपनी पुस्तक में सुझाव दिया है कि सदन में व्यवधान होने की स्थिति में सदस्यों के भत्ते प्रतिदिन प्रति घण्टे के हिसाब से स्वत: रद्द होने चाहिए। उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि समिति को इस सुझाव पर विचार करना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमें इस बात पर गहन चिंतन करना चाहिए कि क्या सदन द्वारा पारित कानून आम लोगों को सही संदेश दे रहे हैं? लोगों को सदन द्वारा पारित कानूनों से बहुत आशाएं होती हैं। सदन में प्रस्तुत विधेयकों के संदर्भ में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बढ़ती दूरी लोगों के विश्वास को प्रेरित नहीं करती। भारतीय संसदीय लोकतंत्र में राजनैतिक दलों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ती है। सभी राजनीतिक गतिविधियों का एकमात्र उद्देश्य राजनीति नहीं होनी चाहिए। इन्हें नये और बेहतर भारत के निर्माण के लिए आवश्यक, परिवर्तनों का माध्यम बनना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने ‘कम विभेद और अधिक तालमेल’ पर आधारित नये राजनीतिक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संसद तथा विधान सभाओं में अर्थपूर्ण बहस होनी चाहिए। उपराष्ट्रपति महोदय ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को विशिष्ट उत्तरदायित्व निभाने होते हैं। सरकार विधेयक प्रस्तुत करती है और विपक्ष को इसकी कड़ी व अर्थपूर्ण आलोचना करनी चाहिए।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Dr Manmohan Singh , Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD