Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

इंडोनेशिया के नागरिकों को भारत का 30 दिन का निशुल्क वीजा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जकार्ता , 30 May 2018

Last updated on: May 30, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के नागरिकों के लिए भारत के 30 दिन के निशुल्क वीजे की घोषणा की और भारतीय प्रवासियों को 2019 में कुंभ के दौरान भारत आने का आमंत्रण दिया।मोदी ने यहां भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, आपमें से कई कभी भारत नहीं आए होंगे। मैं आप सभी को अगले वर्ष प्रयाग में कुंभ के लिए आने का आमंत्रण देता हूं।उन्होंने कहा, हमने इंडोनेशिया के नागरिकों को 30 दिन का वीजा निशुल्क देने का निर्णय लिया है।अपने संबोधन के दौरान मोदी ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों की सराहना की और कहा कि दोनों देशों के संस्कृति में विशेष जुड़ाव है।मोदी ने भारतीय प्रवासियों से भारत का राजदूत बनने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बातचीत में इस बात का जिक्र करते रहना चाहिए कि भारत और इंडोनेशिया एक-दूसरे के निकटस्थ पड़ोसी हैं।मोदी ने कहा, हम सभी को यहां भारतीय प्रवासियों द्वारा अपनी पहचान बनाने और यहां के विकास में योगदान देने पर गर्व है। आप सभी इंडोनेशिया के गौरवमयी नागरिक हैं और साथ ही आप भारतीय जड़ों से भी जुड़े रहना चाहते हैं।मोदी अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में जकार्ता आए हैं। इसके बाद वह मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनका पहला इंडोनेशिया दौरा है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD