ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कृशि एवं ग्रामीण विकास राश्ट्रीय बैंक (नाबार्ड) द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि विभाग तथा बैंक को जमीनी स्तर पर विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।नाबार्ड के अधिकारियों के साथ आज एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि नाबार्ड ने ग्रामीण ढांचा विकास निधि के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बैठक में नाबार्ड के अभिसरण में इस की योजनाओं तथा कार्यक्रमों के 100 प्रतिशत कार्यान्वयन के लिए आरडीडी को वित पोशण की संभावनाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक, प्रबंध निदेशक, उप महा प्रबंधक तथा हिमायत कार्यक्रम के इंचार्ज बैठक में उपस्थित थे।बैठक के दौरान मंत्री को बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में हिमायत कार्यक्रम के लिए एनएबीसीओएनएस को तकनीकी सहायता एजेंसी के रूप में रखा है। एनएबीसीओएनएस परियोजना की प्रगति की निगरानी करेगी।राज्य में भारी संख्या में बेरोजगारी को देखते हुए मंत्री ने कहा कि हिमायत योजना को सफलतापूर्वक लागू करने पर विशेश बल देने की आवश्यकता है ताकि राज्य के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके।