ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों से जुडे लोगों को राहत उपलब्ध करवाने हेतु ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने मनरेगा तथा अन्य योजनाओं के अंतर्गत किये गये कामों की देनदारियों को ईद-उल-फितर से पहले निपटाने के लिए कहा। मंत्री ने ये निर्देश राज्य में आरडीडी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु धनराशि तथा मनरेगा, पीएमएवाई ,एसएमबी तथा आईडब्ल्युएमपी सहित सभी योजनाओं के अंतर्गत किये गये कार्यों की स्थिति की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। आरडीडी सचिव शीतल नंदा, आरडीडी निदेशक कश्मीर, अतिरिक्त सचिव राकेश शर्मा तथा संयुक्त निदेशक योजना बैठक में उपस्थित थे। मनरेगा तथा सभी अन्य योजनाओं में भुगतान जारी करने की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए मंत्री ने आरडीडी सचिव से ईद-उल-फितर से पूर्व उपयुक्त लोगों को भुगतान जारी करने के लिए कहा ताकि वे अपने परिजनों के साथ इस उत्सव का आनंद ले सकें। आरडीडी सचिव ने मंत्री को बताया कि विभाग शीघ्र ही इस सम्बंध में एक सर्कूलर जारी करेगा। उन्हें इस मुददे पर व्यक्तिगत रूप से विचार करने तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। मंत्री को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विभाग के पास पडी वर्तमान धनराशि तथा नई किश्तें जारी करने के लिए भारत सरकार को पेश किये गये प्रस्तावों के बारे में भी जानकारी दी गई।
वीरी ने दोनों भत्तों के लिए मनरेगा के अंतर्गत फंडिंग की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने यथाशीघ्र भत्तों के अनुसार देनदारियों को निपटाने के अलावा कार्यक्रम के अंतर्गत नई फंडिंग के लिए भारत सरकार को युटिलाईजेशन सर्टिफिकेट पेश करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु राशि जारी करने के लिए भारत सरकार को दिये गये समय पर यूसी पेश करने की आवश्यकता है। 13वें एफसी के अंतर्गत धनराशि के उपयोग से सम्बंधित मंत्री ने विभाग से जिलों से प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए कहा ताकि पुलों, सिंचाई खूलों, महत्वपूर्ण सडकों, खेल के मैदानों, पंचायत पार्कों के विकास आदि के निर्माण के लिए राशि का उपयोग अभिसरण में किया जा सके। मनरेगा के अंतर्गत कार्यदिवस के सृजन में जिले के प्रदर्षन से सम्बंधित मंत्री को जिला अनुसार प्रगति के बारे में बताया गया। उन्होंने आरडीडी सचिव से कार्य दिवस सृजन की प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए कहा। सचिव ने मंत्री को बताया कि वह सम्बंधित बीडीओ के साथ व्यक्तिगत रूप से साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रही हैं तथा आरडीडी निदेशक से इस पूरे कार्य पर कडी निगरानी रखने के लिए भी कहा गया है। वीरी ने आरडीडी सचिव से कार्यक्रम के अंतर्गत लिये गये कार्यों की सूची के साथ 14वें एफसी के अंतर्गत उपयोग की गई धनराशि की जानकारी इकटठी करने के लिए भी कहा।