Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

दिल्ली के स्कूलों में अगले छह महीनों में 1.46 लाख सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 May 2018

Last updated on: May 17, 2018, 00:00 IST

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राज्य के 1,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में अगले छह महीनों में 1.46 लाख सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जिनकी कुल लागत 597.51 करोड़ रुपये होगी। ये सीसीटीवी कैमरे शौचालयों को छोड़कर कक्षाओं और खुले स्थानों में लगाए जाएंगे। जैन ने कहा कि निविदा जारी कर दी गई है और सात से आठ कंपनियों ने बोली प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि 1,46,800 सीसीटीवी कैमरे 1,028 नगरीय सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे। सीसीटीवी की रिकॉर्डिग प्रत्येक स्कूल में सुरक्षित रखी जाएगी और 30 दिनों के बाद स्वत: नष्ट हो जाया करेगी। अभिभावकों को एक आईडी और पासवर्ड जारी किया जाएगा जिसकी सहायता से वे रिकॉर्डिग देख सकेंगे। 

जैन ने कहा कि कुल राशि में से 385.85 करोड़ रुपये परियोजना के क्रियान्वयन पर व्यय होंगे, 57.69 करोड़ रुपये कैमरों के रखरखाव तथा 154.97 करोड़ रुपये स्कूलों को इंटरनेट सुविधा देने पर खर्च होंगे। इस परियोजना को दिल्ली सरकार की व्यय वित्त कमेटी ने मंजूरी दी है। वहीं, शहर में महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच नया विवाद बनकर उभरी है। बैजल ने इस परियोजना की जांच के लिए एक समिति गठित की है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने उपराज्यपाल को इस परियोजना से दूर रहने के लिए कहा है। प्रदेश सरकार ने आरोप लगाया है कि समिति का गठन परियोजना में विलंब करने के लिए हुआ है। 

 

Tags: Satyendra Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD