Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

स्‍मृति ईरानी ने वस्त्रा क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना - समर्थ के बारे में हितधारकों की बैठक की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2018

Last updated on: May 14, 2018, 00:00 IST

स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत वस्‍त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना- समर्थ के बारे में हितधारकों को योजना और उसके दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के लिए आज नई दिल्‍ली में हितधारकों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्‍यक्षता केन्‍द्रीय वस्‍त्र मंत्री श्रीमती स्‍मृति जुबिन ईरानी ने की। नई योजना का विस्‍तृत उद्देश्‍य कताई और बुनाई को छोड़कर वस्‍त्र क्षेत्र की समूची उपयोगिता श्रृंखला को शामिल करते हुए वस्‍त्र क्षेत्र में युवाओं को लाभकारी और निरंतर रोजगार प्रदान करने के लिए कौशल प्रदान करना है। वस्‍त्र राज्‍य मंत्री श्री अजय टम्‍टा और वस्‍त्र सचिव श्री अनंत कुमार सिंह ने भी हितधारकों को संबोधित किया। बैठक में सम्‍बद्ध हितधारकों की चिंताओं और पिछली योजना के कार्यान्‍वयन के दौरान उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सम्‍बद्ध हितधारकों ने जानकारी दी कि किस प्रकार यह योजना वस्‍त्र उद्योग के लिए योगदान दे सकती है और उसे लाभ पहुंचा सकती है तथा सम्‍बद्ध क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा दे सकती है।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने पिछले वर्ष 20 दिसंबर को इस योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना का उद्देश्‍य वस्‍त्र क्षेत्र में रोजगार सृजन में उद्योग के प्रयासों को प्रोत्‍साहित करने और उसमें वृद्धि करने के लिए मांग आधारित रोजगारोन्‍मुख राष्‍ट्रीय कौशल क्‍वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्‍यूएफ) अनुव‍र्ती कौशल कार्यक्रम प्रदान करना है। इस योजना का लक्ष्‍य तीन वर्ष की अवधि (2017-20) में 13 सौ करोड़ रुपये के व्‍यय से 10 लाख लोगों (संगठित क्षेत्र में 9 लाख और परम्‍परागत क्षेत्र में 1 लाख) को प्रशिक्षण देना है। योजना के दिशा-निर्देश 23 अप्रैल, 2018 को जारी किए गए थे।   बैठक में वस्‍त्र मंत्रालय, इसके अंतर्गत आने वाले संस्‍थानों और संगठनों के वरिष्‍ठ अधिकारियों के अलावा वस्‍त्र उद्योग, राज्‍य सरकारों, प्रशिक्षण संस्‍थानों के प्रति‍निधि शामिल हुए।       

 

Tags: Smriti Irani , Ajay Tamta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD