Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

पीएनबी घोटाला : इलाहाबाद बैंक की सीईओ, 21 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2018

Last updated on: May 14, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में इलाहाबाद बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उषा अनंतसुब्रमण्यम और 21 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी भी कथित तौर पर शामिल है। एजेंसी ने यहां विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आरोप पत्र में पीएनबी के कार्यकारी निदेशक के. वी. ब्रह्माजी राव और संजीव शरण और महाप्रबंधक नेहाल अहल (जो अंतर्राष्ट्रीय परिचालन देखता था) और राजेश जिंदल को भी आरोपी बनाया है। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि आरोप पत्र में नीरव मोदी और उसके भाई निशाल को वित्त वर्ष 2011-17 के दौरान 6,490.20 करोड़ रुपये के घोटाले जो लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के माध्यम से किए गए में आरोपी बनाया है। एजेंसी ने कहा कि दूसरे मामले में जिसमें चोकसी आरोपी है, उसे बाद में दायर किया जाएगा। सीबीआई ने अब तक इस मामले में जनवरी से मार्च से बीच तीन एफआईआर दायर किए हैं। ज्यादा आरोपियों के नाम सभी मामलों में समान है। सोमवार को दाखिल आरोपपत्र एजेंसी द्वारा 31 जनवरी को दर्ज पहली प्राथमिकी के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें नीरव मोदी, उसकी पत्नी अमी, भाई निशल और मामा चोकसी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। इस मामले की पहली शिकायत पीएनबी के मुंबई स्थित जोनल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई थी। सीबीआई ने बाद में इस धोखाधड़ी मामले में दो और एफआईआर दर्ज किए। ज्यादातर मामलों में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी व अन्य के खिलाफ एफआईआर दायर किया गया है। 

दूसरे और तीसरे एफआईआर में चौकसी, गीतांजलि जेम्स और अन्य को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मोदी और चोकसी फरार हैं। मोदी समूह की कंपनियों- डायमंड आर यूएस, स्टीलर डायमंड्स, और सोलर एक्सपोट्स के भी नाम आरोपपत्र में कर्जदार के रूप में है। सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) द्वारा 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में दायर आरोप-पत्र में इलाहाबाद बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक उषा अनंतसुब्रह्मण्यम पर घोटाले में भूमिका के आरोप के बाद अब सरकार (वित्त मंत्रालय) ने उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनंत सुब्रह्मण्यम साल 2015 के अगस्त से 2017 के मई तक पीएनबी की एमडी और सीईओ रही हैं। सीबीआई ने उनसे इस घोटाले के संबंध में फरवरी में पूछताछ की थी। सोमवार को सीबीआई ने इस मामले में उनकी भूमिका को लेकर आरोप-पत्र दायर किया है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने इलाहाबाद बैंक के सरकारी प्रतिनिधि से अनंतसुब्रह्मण्यम से उनकी शक्तियां छीनने के लिए निदेशक मंडल के समक्ष प्रस्ताव रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय निदेशक मंडल लेगा। अधिकारी ने कहा कि पीएनबी के दो कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “डीएफएस ने आरोपी अधिकारियों को पद से हटाने और बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, उनके खिलाफ विभागीय जांच भी अलग से जारी रहेगी।”

 

Tags: SCAM , CBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD