Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

268 श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिंजौर , 06 May 2018

Last updated on: May 06, 2018, 00:00 IST

सत्गुरू माता संविदर हरदेव जी महाराज के आशीर्वाद से सन्त निरंकारी चैरिटेबल फांऊडेशन द्वारा आज  विशाल रक्त दान शिविर सन्त निरंकारी सत्संग भवन पिंजौर में लगाया गया । इस कैम्प में 268 श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्त दान किया जिसमें 20 औरतें भी शामिल हैं । इस रक्त दान शिविर का उद्घाटन कालका हलका विधायक लतिका शर्मा जी ने अपने कर कमलों द्वारा किया । लतिका शर्मा जी ने रक्तदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि  निरंकारी मिशन समाज सेवा के कार्य में अग्रणियां मिशन है। यह स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान में विशेष भूमिका निभाता है। समय-समय पर हल्के में जब सामाजिक कार्यों में सहयोग की जरूरत पड़ती है तो सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के सदस्य व मिशन के श्रद्धालु बढ-़चढ़ कर भाग लेते हैं। इस मौके पर विशेष रूप से पहंुचे संत निरंकारी मंडल चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री के0 के0 कश्यप जी ने बताया कि यह चंडीगढ़ जोन का इस वर्ष का दूसरा रक्तदान कैम्प है। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविरों की शुरूआत वर्ष 1986 में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज द्वारा की गई थी  उन्होंने मानवता के प्रति सन्देश देते हुए कहा था कि ‘‘खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए ।

’’ आज सत्गुरू माता संविदर हरदेव जी महाराज इस सन्देश की पालना करते हुए निरंकारी मिशन पिछले तीन दशकों से रक्त दान के शिविर लगाते आ रहे हैं और आज तक लाखों युनिट रक्त दान किया जा चुका है । इस रक्त दान शिविर का संचालन सरकारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल सैक्टर-32 की डाॅ0 सिरत बी0 टी0 ओ एवं डाॅ0 गुलशन सिविल अस्पताल सैक्टर-6 पंचकुला की 8-8 सदसीय टीमों ने शिविर में रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर स्थानीय मुखी श्री जगदीश राम निरंकारी जी ने विधायक लतिका शर्मा जी व श्री के.के.कश्यप जी,श्री तारा सिंह जी संयोजक कालका ब्रांच तथा डाॅक्टरों की टीम का और आई हुए सारी साधसंगत, रक्तदाताओं व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया । इस शिविर में विधायक लतिका शर्मा ने शिवर में पहली बार रक्तदान करने वाले हरिश, मंनीष, जसवंत, प्रीति, कविता आदि को प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया। पिंजौर, कालका, आस-पास की संगतों व स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। 

 

Tags: NIRANKARI , BLOOD CAMP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD