Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर समन्वय को लेकर अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक हुई सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम आईपीएल मंच से मतदाता जागरूकता का सन्देश रुबीना दिलैक गज़ल कोठारी के 'काम और पारिवारिक संतुलन' से हुई प्रेरित जगराओं में गरजे वड़िंग ; वोटरों की जरूरत को पूरा करने का लिया संकल्प होशियारपुर से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गोमर ने नामांकन दाखिल किया कांग्रेस विभाजनकारी मुद्दों पर नहीं, बल्कि वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है :अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बहुसंख्यकयों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे : डॉ राजीव बिंदल सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

योजनाओं के लाभ जमीनी स्तर पर मिलने चाहिए- डॉ. निर्मल सिंह

अधिकारियों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एक अधिकारिक हिस्सा बनाने के निर्देश दिये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 27 Apr 2018

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने आज जिला विकास बोर्ड सांबा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विषेशकर ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्रीय प्रायोजित परियोजनाओें के बारे में लोगों के मध्य जागरूकता पैदा करने पर बल दिया ताकि इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर हो सके। उपमुख्यमंत्री ने डीसी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘ मन की बात’ कार्यक्रम को एक अधिकारिक हिस्सा बनाने के निर्देश दिये ताकि लोग सरकार की विभिन्न योजनओं तथा कदमों के बारे में जान सकें। उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा एवं जलापूर्ति, कृशि, जैसे विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वर्श 2018-19 के दौरान जिले में विभिन्न विकास कार्य शुरू करने हेतु 90.24 करोड़ रु. की एक वार्शिक योजना मंजूर की। सांसद जुगल किशोर, शमशेर सिंह मन्हास, अनुसूचित जाति विकास राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष भूशण लाल डोगरा, ओबीसी कल्याण एवं विकास राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष रशपाल वर्मा, किसान विकास राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब, विजयपुर, सांबा, हीरानगर के विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, डॉ. देविन्द्र कुमार मन्याल, कुलदीप राज, पार्शद रानी गार्गी बिलोरिया, पार्शद शाम लाल भगत, मंडलायुक्त हेमंत कुमार, डीसी रजिन्द्र सिंह तारा, एसएसपी अनिल मंगोत्रा, विभिन्न विभागों के एचओडी तथा जिला अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कृशि, बागवानी, पशु एवं भेडपालन तथा अन्य विभागों को कृशि आमदनी में वृद्धि लाने हेतु मिलकर कार्य करने की आवष्यकता है। सांसद, विभिन्न बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा विधायकों ने भी अपने सुझाव दिये।  

उपमुख्यमंत्री ने पीडीडी विभाग को सौभाग्य, जो एक केन्द्रीय प्रायोजित परियोजना है, की प्रक्रिया में तेजी लाकर इसे सितम्बर 2018 से पहले पूरा करने के निर्देश दिये। ग्रामीण विकास विभाग में सीमैंट की कमी पर अध्यक्ष ने आरडीडी के निदेशक से इसके लिए राशि उपलब्ध करवाने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को रहबर ए तालीम शिक्षकों की तैनाती को रोकने के निर्देश भी दिये। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने गांव नांगा में एक समुदायक शैड के लिए मांग के विभिन्न मुददों को उठाया। अध्यक्ष ने सम्बंधित अधिकारियों को इसके लिए एक विस्तृत रिपोर्ट बनाने के निर्देश जारी किये। उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करने पर बल देते हुए कहा कि लोगों को सरकार से बडी अपेक्षाएं हैं जिन्हें पूरा करने तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व जिला विकासायुक्त सांबा रजिन्द्र सिंह तारा ने वर्श 2017-18 के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों की प्रस्तुति दी। इसी तरह बैठक में अन्य विभिन्न योजनाओं की भौतिक एंव वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई जिसपर उपमुख्यमंत्री ने किये गये कार्यों पर संतुश्टि जताई तथा कहा कि लोगों के कल्याण हेतु और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। 

 

Tags: Dr Nirmal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD