Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यो के वस्त्र मंत्रियो की बैठक की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2018

Last updated on: Apr 27, 2018, 00:00 IST

हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार की योजनाओ पर विस्तृत विचार रखने के लिए नई दिल्ली में 26 अप्रैल,2018 को राज्यो के वस्त्र मंत्रियो की बैठक का आयोजन किया गया। केंद्रीय वस्त्र और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री अजय टम्टा और वस्त्र सचिव अनंत कुमार सिंह भी शामिल हुए।बैठक की शुरूआत करते हुए केंद्रीय वस्त्र सचिव श्री अनंत कुमार सिंह ने बुनकरो और कारीगरो की पहचान करने और केंद्र सरकार की योजनाओ के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने के क्षेत्र में राज्य सरकारो की अहम भूमिका पर ध्यान दिलाया। बैठक में विकास आयुक्त द्वारा हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओ पर विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय वस्त्र और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने सहयोगी संघवाद पर विश्वास दोहराते हुए राज्यो के मंत्रियो और उनके प्रतिनिधियो से वस्त्र उद्योग के विकास के लिए निर्णय लेने में प्रभावी भूमिका निभाने का आव्हान किया। बुनकरो और कारीगरो के सर्वागींण विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए श्रीमती ईरानी ने केंद्र और राज्यो के अधिकारियो से केंद्र सरकार की योजनाओ जैसे उज्जवला योजना,स्वच्छता अभियान और वस्त्र मंत्रालय के कार्यक्रमो का लाभ मिलने को सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए इंडिया हैंडलूम ब्रांड  बुनकर,निर्माताओ और उपभोक्ताओ के बीच एक कड़ी है जो बुनकरो के लिए अधिक आय और उपभोक्ताओ के लिए गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद सुनिश्चित करती है। उन्होंने बैठक में भाग लेने वाले हर व्यक्ति से भागीदारको को अपने उत्पाद इंडिया हैंडलूम ब्रांड से पंजीकृत करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने राज्यो के मंत्रियो से लक्ष्य निर्धारित करने और हथकरघा और हस्तशिल्प कलस्टर में गतिविधियो की समीक्षा करने का आग्रह किया। श्रीमती ईरानी ने बुनकर और शिल्पकारो को शिक्षित करने की आवश्यता पर जोर देते हुए वस्त्र मंत्रालय के कार्यक्रमो द्वारा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान(एनआईओएस) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) में नामांकन की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियो और हथकरघा और हस्तशिल्प विकास आयुक्त के साथ अरूणाचल प्रदेश,झारखंड,मध्यप्रदेश,तेलंगाना,उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के वस्त्र मंत्री ने भाग लिया।     

 

Tags: Smriti Irani , Ajay Tamta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD